एक्सप्लोरर

मन करुणा से भरा, मोरबी घटना बेहद दर्दनाक, राहत-बचाव में नहीं आएगी कमी... हैंगिंग ब्रिज हादसे पर भावुक हुए पीएम मोदी

Morbi Bridge News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केवड़िया में थे. इस दौरान उन्होंने मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों को याद किया और कहा कि सकार पीड़ित परिवारों के साथ है.

Morbi Bridge News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मन पीड़ित परिवारों के बीच है. पीएम ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. उन्होंने कहा कि गुजरात और केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सोमवार को गुजरात के केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका मन करुणा से भरा हुआ है. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं. इसमें सेना और वायुसेना की टीमें मदद कर रही हैं. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राहत और बचाव के काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

मोरबी हादसे पर पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं एकता नगर में हूं, मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है. शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी. एक तरफ करूणा से भरा पीड़ित दिल है तो दूसरी ओर कर्त्तव्य पथ है.'' उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है. गुजरात सरकार कल शाम से ही पूरी शक्ति से राहत और बचाव के काम में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को पूरी मदद की जा रही है. बचाव के काम में एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है. इसमें सेना और वायुसेना की टीमें मदद कर रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज में भी पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है. लोगों को दिक्कतों को कम से कम करने को प्राथमिकता दी जा रही है.

पीएम मोदी ने देशवासियों को क्या आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि हादसे की खबर मिलते ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मोरबी पहुंच गए थे और वो राहत और बचाव कार्य को संभाले हुए हैं. राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. उन्होंने देश के लोगों को आश्वस्त किया कि राहत और बचाव के काम में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी. 

Morbi Cable Bridge Collapse: मोरबी में 43 साल पहले का भयावह हादसा, इंदिरा गांधी ने किया था दौरा, चौधरी चरण सिंह थे पीएम, यहां पढ़ें पूरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget