एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने गुजरात में 7 और सीट के लिए घोषित किए उम्मीदवार, इन 5 नए चेहरों को मौका

Gujarat BJP Candidate List 2024: गुजरात में बीजेपी ने पांच नए चेहरे को मैदान में उतारा है. तीन बार की सांसद जरदोश की जगह पार्टी ने सूरत लोकसभा सीट से मुकेश दलाल को उम्मीदवार बनाया है.

Gujarat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने बुधवार (13 मार्च) को 72 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस सूची में गुजरात में 7 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, इनमें से पांच नए चेहरे शामिल हैं. रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश समेत पांच मौजूदा सांसदों को हटाकर नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया गया है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं.

इससे पहले बीजेपी ने दो मार्च को गुजरात की 15 लोकसभा सीटों समेत 195 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए थे. गुजरात लोकसभा चुनाव में पिछली बार बीजेपी ने राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. नयी दिल्ली में 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने के बाद अब गुजरात की शेष चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है.

बीजेपी ने 5 उम्मीदवारों के चेहरे बदले

गुजरात में बीजेपी ने पांच नए चेहरे को मैदान में उतारा है. तीन बार की सांसद जरदोश की जगह पार्टी ने सूरत लोकसभा सीट से मुकेश दलाल को उम्मीदवार बनाया है. मुकेश दलाल (63) बीजेपी शासित सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष थे और फिलहाल पार्टी की सूरत शहर इकाई के महासचिव हैं. जिन चार अन्य मौजूदा सांसदों का टिकट काटा गया है, उनमें साबरकांठा के दीपसिंह राठौड़, वलसाड के केसी पटेल, भावनगर की भारतीबेन शियाल और छोटा उदेपुर की गीताबेन राठवा शामिल हैं.

इन उम्मीदवारों पर किया भरोसा

गुजरात में बीजेपी ने जिन दो मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है, उनमें वडोदरा की रंजनबेन भट्ट और अहमदाबाद-पूर्व के हसमुख पटेल शामिल हैं. बीजेपी ने साबरकांठा से भीकाजी ठाकोर, भावनगर से नीमूबेन बंभानिया, वलसाड से दलाल पटेल और छोटा उदेपुर से धवल पटेल को उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है.

गुजरात में बीजेपी के 5 नए चेहरे कौन-कौन?
•सूरत से मुकेश दलाल
•भावनगर से नीमबेन बंभानिया
•वलसाड से दलाल पटेल
•छोटा उदेपुर से धवल पटेल
•साबरकांठा से भीकाजी ठाकोर

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Poll: बीजेपी के गढ़ गुजरात में क्या सेंध लगा पाएगी कांग्रेस? सर्वे में सब कुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget