एक्सप्लोरर

Gujarat News: गिरनार तीर्थयात्रा के दौरान तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत, वन विभाग ने क्षेत्र में लगाए पिंजरे

Girnar Parikrama: गुजरात में गिरनार परिक्रमा के दौरान एक बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया. इससे बच्ची की मौत हो गई. लड़की की पहचान पायल संखत के रूप में हुई है.

Girnar Mountain in Junagadh: गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिरनार पर्वत के करीब ‘गिरनार परिक्रमा’ के दौरान 11 वर्ष की एक बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची धार्मिक तीर्थयात्रा 'गिरनार परिक्रमा' कर रही थी जब तेंदुए ने एक वन्यजीव अभयारण्य में उसपर हमला कर दिया. जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक के. रमेश ने बताया कि यह पहला मामला है जब वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान किसी जंगली जानवर ने किसी इंसान को मार डाला है. इस तीर्थयात्रा को 'लिली परिक्रमा' भी कहा जाता है.

पकड़ में आया तेंदुआ
जूनागढ़ के उप वन संरक्षक अक्षय जोशी ने बताया कि जूनागढ़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गिरनार वन्यजीव अभयारण्य के अंदर बोरदेवी के पास सुबह लगभग 6 बजे हुई इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए और शाम को तेंदुए को पकड़ लिया. लड़की की पहचान पायल संखत के रूप में हुई है जो पड़ोसी अमरेली जिले के विक्टर गांव की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ परिक्रमा करने आई थी.

क्या बोले अधिकारी?
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, “वह परिक्रमा से कुछ फीट दूर चली गई और एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल के अंदर खींच लिया. उसके रिश्तेदारों ने यह देखा और शोर मचाया. हमारे कर्मचारी घटना स्थल से कुछ सौ मीटर दूर एक शिविर में तैनात थे और पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सुबह करीब 8 बजे लड़की को निर्धारित परिक्रमा मार्ग से 100 मीटर दूर बेसुध पड़ा पाया और उसके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. उसे जूनागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.'' बता दें, बच्ची की मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Gujarat News: बेटे की मित्र के साथ मारपीट करने, उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget