एक्सप्लोरर

Gujarat Results: 'गुजरात कांग्रेस को लेकर कठोर फैसले लेने का समय', पार्टी की हार पर बोले जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेता कितना भी प्रचार करेंगे, लेकिन आखिरकार लोग फैसला स्थानीय नेतृत्व को देखकर ही करते हैं. उन्होंने कहा कि अब कठोर निर्णय लेने का समय है.

Gujarat News: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए वस्तुत: प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चुनावी प्रदर्शन ‘अत्यंत निराशाजनक’ रहा है और स्थानीय नेतृत्व को लेकर अब कठोर निर्णय लेने का समय है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेता कितना भी प्रचार करेंगे, लेकिन आखिरकार लोग फैसला स्थानीय नेतृत्व को देखकर ही करते हैं.

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि गुजरात में कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के साथ ही उसके गठबंधन के ‘अनौपचारिक घटक दलों’ एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी के साथ था.

गुजरात के चुनाव नतीजे अत्यंत निराशाजनक- जयराम रमेश
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘गुजरात के चुनाव नतीजे अत्यंत निराशाजनक हैं. हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे. गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला नहीं था. वहां एक तरफ बीजेपी और एआईएमआईएम एवं आप का गठबंधन था, तो दूसरी तरफ कांग्रेस थी.’’ रमेश ने दावा किया, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार की संस्थाएं बीजेपी की मदद करने में लगी हुई थीं. हमने शिकायत की लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. ‘जी 2’ यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगे हुए थे. आचार संहिता का उल्लंघन किया गया.’’

अब स्थानीय नेतृत्व को लेकर कठोर निर्णय लेने का वक्त- कांग्रेस नेता
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा वोट प्रतिशत 27 है. यह 40 प्रतिशत से घटकर हुआ है. 27 प्रतिशत वोट कम नहीं होता और यह एक चुनाव में 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.’’ रमेश ने कहा, ‘‘हम कोई बहाना नहीं बना रहे. यह आत्मचिंतन का समय है, एकजुट होने का समय है. नया नेतृत्व लाने का समय है. गुजरात में मुद्दे हैं.’’

उनका यह भी कहना था कि अब स्थानीय नेतृत्व को लेकर कठोर निर्णय लेने का वक्त है. उन्होंने कहा कि प्रचार अभियान प्रदेश नेतृत्व ने चलाया था. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के गुजरात चुनाव पर असर से जुड़े सवाल पर रमेश ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा अलग है, ये चुनाव अलग हैं. विधानसभा चुनाव के लिए कितना भी प्रचार केन्‍द्रीय नेता करें, केन्‍द्रीय व्‍यक्ति करें, आखिरकार लोग स्‍थानीय नेतृत्व को देखते हैं.’’

गुजरात में 17 सीटों पर सिमटी कांग्रेस
बीजेपी को गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में 52.5 प्रतिशत मत के साथ 156 सीट मिली हैं. मुख्य विपक्षी कांग्रेस 27 प्रतिशत मतों के साथ 17 सीट पर सिमट गई, तो आप को करीब 13 प्रतिशत मतों के साथ पांच सीट हासिल हुई. रमेश ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और अब सरकार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने समेत विभिन्न वादों को पूरा करना है.

देश के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार 
उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘एक तरह से देखा जाए तो हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार नाकाम रहा. गुजरात को छोड़कर अन्य सभी जगह बीजेपी के खिलाफ नतीजे आए हैं.’’ एक अन्य सवाल के जवाब में रमेश ने कहा कि सीमा पर चीन के अतिक्रमण के विषय पर विपक्ष 22 महीनों से संसद में चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इससे भाग रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के साथ धोखा कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat Election: गुजरात में बंपर जीत के बाद कल BJP विधायक दल की बैठक, 12 दिसंबर को नई सरकार का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget