एक्सप्लोरर

Gujarat Spurious Liquor: गुजरात में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, SIT से जांच के आदेश

Gujarat News: गुजरात के बोटाद में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत की मौत हो गई है. इस शराब कांड से हुई मौतों के मामले की जांच का आदेश एसआईटी को दे दिया है.

Gujarat Poisonous Alcohol: गुजरात के बोटाद शहर में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इस कथित देशी दारू लठ्ठा कांड मामले में बोटाद और धंधुका में मौते हुई हैं. शराब बेचने वाले और बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस पूरे जहरीली शराब कांड मामले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं. इस शराब कांड से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बता दें कि गुजरात में शराब बनाने और बेचने दोनों पर पाबंदी है. गुजरात ड्राई स्टेट है.

बोटाद एसपी करणरज वाघेला ने कहा, "आशंका है कि इन लोगों केमिकल युक्त पदार्थ पिया था. भावनगर में कुछ लोगों को रेफर किया गया है. तमाम लोगों के सैंपल को एसएफएल गांधीनगर भेजा गया है. जिन लोगों ने केमिकल उपलध कराया है, उन तक पहुंचने की कोशिश जारी है. पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. 10 लोगों से पूछताछ कर चुके हैं. लगभग 15 से 20 लोगों से पूछताछ जारी है. केमिकल कहां से आया कहां बना इसकी जांच चल रही है. एटीएस से मदद ली जा रही है. 20 से ज़्यादा लोग अस्पलात में हैं. 10 लोगों की मौत हो गई है."

14 से 20 लोग हो गए थे बीमार

अहमदाबाद और बोटाद दोनों जिलो में कम से कम 14 से 20 लोग शराब पीने से बीमार पड़ गए थे. इससे पहले अहमदाबाद रेंज के महानिरीक्षक वी चंद्रशेखर ने कहा, "दो शवों का सुबह निस्तारण किया गया और दो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस यह जान पाएगी कि उनकी मौत किसी केमिकल से हुई है या किसी अन्य कारण से हुई है."

लेकिन, परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक और उपचाराधीन लोगों ने रविवार रात देशी शराब पी रखी थी. गुजरात में शराब की बिक्री और निर्माण पर प्रतिबंध के बावजूद, अक्सर देखा जाता है कि राज्य में देशी और आईएमएफएल शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है.

Gujarat News: गुजरात में इस मानसून सीजन में हुई अच्छी बारिश, 207 बड़े बांधों में 60 फीसदी पानी का हुआ भंडार

Vadodara News: बारिश के पानी में बह कर आया 11.5 फीट लंबा मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget