एक्सप्लोरर

Gujarat Flood: गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Gujarat Flood News: गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की है.

Gujarat Flood Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. शाह ने यह भी कहा कि गुजरात प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में जुटे हैं.

इसके साथ ही शाह ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी परिस्थितियों के संदर्भ में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. गुजरात प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ प्रभावित लोगों तक त्वरित मदद पहुंचाने में लगे हैं.’’ अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद सहित दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में रविवार से बहुत भारी बारिश हुई है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जहां से 6,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

पीएम मोदी ने भी की सीएम भूपेंद्र पटेल से बात

इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र से एनडीआरएफ सहित सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. गुजरात के सीएम पीआरओ के अनुसार, पीएम मोदी ने राज्य में व्यापक और भारी बारिश से पैदा हुई विकट स्थिति के बारे में जानने के लिए पटेल के साथ फोन पर बातचीत की. गुजरात के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पिछले 48 घंटों में राज्य भर में हुई भारी बारिश, विशेषकर दक्षिण और मध्य गुजरात क्षेत्र में और उसके परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी.

Gujarat News: स्कूल के सिलेबस में गीता को शामिल करने के फैसले पर आपत्ति, PIL पर HC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

गुजरात में कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जिससे अधिकारियों को लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं. गुजरात में बाढ़ से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं. 2000 से अधिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों से निकाला गया है, इसके साथ ही कई लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं. मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात के हालात अचानक आई बाढ़ से हैं. राज्य में महज चार घंटे में 18 इंच बारिश हुई है और लोग अब आवश्यक वस्तुओं की भी खरीद के लिए संघर्ष कर रहे हैं. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में रविवार को केवल तीन घंटे में 115 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

Gujarat Politics: कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष समेत कई नेता हुए बीजेपी में शामिल, पार्टी छोड़ने की बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget