एक्सप्लोरर

गुजरात में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, सूरत समेत इन इलाकों में अलर्ट, सड़कों पर हुआ जलजमाव

Gujarat Rain Updates: गुजरात के कई इलाकों में भारी हो रही है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

Gujarat Rain News: गुजरात के कई इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान है.

गुजरात में बारिश का अलर्ट
जामनगर, राजकोट, अमरेली, भावनगर, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, तापी, डांग, साबरकांठा, महिसागर, दाहोद, अरावली, पंचमहल, आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और दीव में मध्यम बारिश का अनुमान है. जबकि कच्छ, मोरबी, सुरेंद्रनगर, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर और बोटाद में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की गई है.  

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच जूनागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है. जूनागढ़ जिले में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. एक दिन के ब्रेक के बाद आज सुबह से बारिश हो रही है.

जूनागढ़ के मालिया हटिना, मांगरोल, केशोद, मेंदारा, विसावदर और गिर के वन क्षेत्रों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की नदियों, नहरों, चेक डैम और बांधों में ताजा पानी आ गया है. प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से नदी क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच सौराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजकोट जिले में भी बारिश का मौसम बना हुआ है. उपलेटा के ग्रामीण इलाकों में भी मूसलाधार बारिश हुई है. उपलेटा के मजेठी, लाठ, भिमोरा, कुड़ेच समेत ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई है. लाठ गांव की ओर जाने वाला रास्ता पानी में डूबा हुआ है. 11 इंच बारिश के बाद हर तरफ नदी बह रही है. उधर, उपलेटा के खरचिया गांव में पिछले एक घंटे से भारी बारिश हो रही है.

राजकोट जिले के उपलेटा तालुका के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हो रही है. उपलेटा में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. लोगों के घरों में पानी घुस गया है.

लाठ गांव में दो घंटे में 11 इंच बारिश हुई, जिससे सड़कों पर नदी जैसे हालात बन गए. मूसलाधार बारिश के कारण पूरे लाठ गांव में बारिश का पानी भर गया है. भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है.

ये भी पढ़ें: Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध 13 नए मामले आए सामने, अब तक 32 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget