एक्सप्लोरर

Gujarat University: गुजरात विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में लगाई गईं 9 टीमें

Gujarat University Namaz: गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में नमाज अदा कर रहे विदेश छात्रों पर हमले का आरोप है. मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Gujarat News: अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में नमाज अदा करने को लेकर अलग-अलग देशों के छात्रों पर कथित तौर पर व्यक्तियों के एक समूह ने हमला किया, जिसके बाद बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात ए-ब्लॉक छात्रावास में हुई घटना के बाद श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डीसीपी (जोन 7) तरुण दुग्गल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दंगा, गैरकानूनी सभा, चोट पहुंचाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आपराधिक अतिचार समेत अलगृ-अलग आरोपों में 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों हितेश मेवाड़ा और भरत पटेल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने कहा कि घटना की जांच के लिए 9 टीमें गठित की गई हैं. मलिक ने कहा कि गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

छात्रावास में नमाज पढ़ने पर जताई आपत्ति 
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 10:50 बजे हुई, जब करीब दो दर्जन लोग गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुस गए और विदेशी छात्रों के वहां नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई. मलिक ने कहा, “करीब 20-25 लोग छात्रावास परिसर में घुसे और विदेशी छात्रों के वहां नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई और उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कहा. इसको लेकर उनके बीच बहस हो गई, छात्रों पर हमला और पथराव किया गया. उन्होंने उनके कमरों में भी तोड़फोड़ की." मलिक ने कहा, “पुलिस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी."

ए-ब्लॉक छात्रावास में रहते हैं 75 विदेशी छात्र
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त मामले की समग्र निगरानी करेंगे. कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जी.एस. मलिक ने कहा कि घटना के कई कथित वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग पथराव कर रहे हैं और एक वीडियो में एक व्यक्ति विश्वविद्यालय के कर्मचारी को थप्पड़ मारता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस इन वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है. मलिक ने कहा कि गुजरात विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीका के छात्रों समेत लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं. अधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के ए-ब्लॉक छात्रावास में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं, जहां यह घटना हुई. 

जांच के लिए 9 टीमें बनाई गईं
पुलिस आयुक्त के अनुसार रात 10:51 बजे नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस पुलिस वैन मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई. मलिक ने कहा कि 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और स्थिति नियंत्रण में है. मलिक ने कहा कि मामले की जांच के लिए नौ टीम बनाई गई हैं.

‘सरकार और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया’
गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति नीरजा गुप्ता ने कहा कि कल रात ए-ब्लॉक छात्रावास के परिसर में दो गुट आपस में भिड़ गए. उन्होंने कहा, “मामले ने तूल पकड़ लिया और कुछ विदेशी छात्रों को चोट पहुंची. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, सरकार और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच जारी है."

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: गुजरात लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन से BJP का मुकाबला, जानें क्या कहते हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget