एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: 'आने वाले सालों में ट्विन सिटी, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी हब होगा गुजरात': पीएम मोदी

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी इस वक्त गुजरात दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों को कई सौगातें दी हैं. पीएम मोदी ने गुजरात में वन्दे भारत ट्रेन और अहमदाबाद मेट्रो स्टेशन को हरी झंडी दिखाई है.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात जल्द ही ट्विन सिटी के मॉडल और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी हब में बदल जाएगा. शुक्रवार की सुबह उन्होंने गांधीनगर से वंदे-भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अहमदाबाद की यात्रा की. अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद, उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन के पहले चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया और सार्वजनिक रैली स्थल तक पहुंचने के लिए पश्चिमी अहमदाबाद के दूरदर्शन चौक पर उतरे. उन्होंने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा.

अहमदाबाद में एक सभा को किया संबोधित
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, अहमदाबाद-गांधीनगर जुड़वां शहर का अच्छा उदाहरण बन गया है, अब इसे राज्य के अन्य हिस्सों जैसे नडियाद-आनंद, वडोदरा-हलोल-कलोल, भरूच-अंकलेश्वर, सूरत-नवसारी, वलसाड-वापी, मोरबी-वंकानेर और मेहसाणा-कादी में दोहराया जाएगा. इन शहरों में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी सुविधाएं होंगी. उन्होंने कहा कि ये ट्विन सिटी, अर्बन सिटीज डेवलपमेंट और विकास अगले 25 वर्षों में एक विकसित भारत के मानदंड होने जा रहे हैं.

Ahmedabad Metro: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन, खुद भी किया सफर

पीएम मोदी ने कही ये बात
उन्होंने लोगों से मेट्रो स्टेशनों और अन्य बुनियादी ढांचे का दौरा करने की अपील की, ताकि वे देख सके कि विकास कैसे किया जाता है, और इसमें जनता का कितना पैसा लगाया जाता है. जब लोग यह जान लेंगे, तो वे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे, क्योंकि उन्हें इसके मालिक होने का एहसास होगा. मेट्रो ट्रेनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि कम से कम एक दर्जन शहरों में मेट्रो ट्रेन परियोजनाएं या तो पूरी हो गई हैं या जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है. वंदे भारत की 75 ट्रेनों को अगले साल तक चलाने की योजना है.

प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों को आड़े हाथ लिया और कहा कि जब भी वे बुनियादी ढांचे के बारे में सोचते हैं तो वे लागत की गणना करते हैं, जबकि उनकी सरकार बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने के बारे में सोचती है. मेट्रो ट्रेन हो या वंदे भारत या बुलेट ट्रेन, यह सब वैश्विक व्यापार की मांग को देखते हुए योजनाबद्ध है.

ये भी पढ़ें:

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने गांधीनगर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें- क्या होगा किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget