एक्सप्लोरर

Gujarat Suicide: गुजरात के मोरबी में एक महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

Morbi Suicide News: मोरबी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार सुबह एक महिला और उसकी दो बेटियों ने खुदकुशी कर ली है. 

Gujarat Police: गुजरात के मोरबी जिले में एक महिला और उसकी दो बेटियों ने सोमवार सुबह कथित रूप से खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उपनिरीक्षक धर्मिष्ठा कनानी ने बताया कि वांकानेर में मंजुलाबेन खांडेखा (45) और उनकी दो बेटियों- अंजना (23) और सेजल (19) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले एक प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने पर मंजुलाबेन के 21 वर्षीय बेटे ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी और तब से उन्होंने (मंजुलाबेन) और उनकी बेटियों ने अपने आप लोगों से अलग-थलग कर लिया था. कनानी ने बताया कि मंजुलाबेन का पति जब काम पर चला गया, तब इन तीनों ने यह कदम उठाया. उन्होंने बताया कि तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गये हैं और घटना की जांच चल रही है.

बोटाद में एक आदमी, उसके तीन बच्चों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
आत्महत्या से ही जुड़ी एक खबर गुजरात के बोटाद से भी सामने आई है. एक अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और बेटे ने गुजरात के बोटाद जिले में ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वीएस गोले ने बताया कि यह घटना रविवार शाम 6.30 बजे निंगाला और आलमपुर स्टेशनों के बीच हुई. पुलिस के अनुसार, मंगाभाई विजुडा नाम का यह व्यक्ति एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था. चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. गोले ने कहा, व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए. विजुदा के अलावा, मरने वालों की पहचान उनकी बेटियों सोनम (17), रेखा (21) और बेटे जिग्नेश (19) के रूप में हुई. अधिकारी ने बताया कि वे जिले के गधादा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची की नहीं बच सकी जान, रेस्क्यू के बाद इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास

शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'

किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Embed widget