एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में NCERT ने 12वीं की किताब से हटाया गुजरात दंगे से जुड़ा अध्याय, दिया ये तर्क

Gujrat Riot: एनसीईआरटी (NCERT) ने अपने 12वीं के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है. एनसीईआरटी ने पॉलिटिकल साइंस की किताब से गुजरात दंगों पर आधारित पाठ और कई अन्य कंटेंट को हटा दिया है.

Gujrat Riot and NCERT: एनसीईआरटी (NCERT) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर “पाठ्यपुस्तक युक्तिकरण” (Textbook Rationalisation) अभ्यास के हिस्से के रूप में कक्षा 12 के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम (पॉलिटिकल साइंस) से गुजरात दंगों पर कंटेंट को हटा दिया है. एनसीईआरटी की ओर से जारी एक नोट के अनुसार गुजरात दंगों पर पेज 187-189 पुस्तक से हटाए गए हैं. 

हटाए गए पेज में क्या लिखा था?

एनसीईआरटी की ओर से जारी एक नोट के अनुसार गुजरात दंगों पर आधारित पेज संख्या 187-189 को किताब से हटा दिया गया है. इस पाठ में लिखा गया था, "गुजरात दंगों से पता चलता है कि सरकारी तंत्र भी सांप्रदायिक भावनाओं के प्रति संवेदनशील हो जाता है. यह लोकतांत्रिक राजनीति के लिए खतरा पैदा करता है." आपको बता दें कि, इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बयान को भी शामिल किया गया है. वाजपेयी ने कहा था, उनका "मुख्यमंत्री (गुजरात के) को एक संदेश है कि उन्हें 'राज धर्म' का पालन करना चाहिए. एक शासक को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर अपनी प्रजा के बीच कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए."

Ahmedabad Metro: अहमदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, अगस्त के अंत तक मेट्रो का होगा उद्घाटन, जानें- अपडेट

और क्या-क्या हटाया गया?

"नक्सली आंदोलन" (Naxalite Movement) के इतिहास पर पुस्तक के पेज 105 और "आपातकाल के संबंध में विवाद" पर पेज 113-117 को भी हटा दिया गया है. एनसीईआरटी ने अपने नोट में कहा कि ये विषय अन्य सिलेबस में भी शामिल हैं, जिससे यह पाठ ओवरलैप हो रहा था. जो अप्रासंगिक है. साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम करना जरूरी है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी इसी पर जोर देती है. इसलिए एनसीईआरटी ने सभी किताबों को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें-

Ahmedabad में अब आसानी से मिलेगा घर का पता, यूएएस कोड की मदद से मिलेगी पूरी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget