एक्सप्लोरर

गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर 2 बाइकों की टक्कर, तेज रफ्तार ने ली 4 लोगों की जान

Gujarat Road Accident: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर और एक की अस्पताल में जान चली गई.

Road Accident on Gujarat-Rajasthan Border: गुजरात के साबरकांठा जिले में रविवार (9 मार्च) सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर दो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा राजस्थान सीमा के पास पोशिना तालुका के एक आदिवासी बहुल इलाके में हुआ.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खेरोज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह सड़क हादसा सुबह करीब 5:30 बजे घटी, जब दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गईं. बाइकों पर सवार चारों युवक लगभग 25-30 साल के थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

गुजरात के अलग-अलग जिलों के थे युवक
हादसा एक गांव के पास हुआ, जो गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के करीब स्थित है. दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के सवार साबरकांठा और बनासकांठा जिलों के रहने वाले थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. साथ ही प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक काफी तेज गति में थीं और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठीं, जिससे यह टक्कर हुई. आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - IND vs NZ Final: चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल मैच से पहले बोले अक्षर पटेल के पैरेंट्स, 'अच्छा खेलकर देश को..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget