एक्सप्लोरर

Gujarat SIT: गुजरात पुलिस ने पूर्व IPS अधिकारी राहुल शर्मा को किया तलब, उनपर लगा है ये गंभीर आरोप

Gujarat SIT: गुजरात एसआईटी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा को तलब किया है. ये टीम तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.बी. श्रीकुमार की जांच कर रही है. जानें उनपर क्या आरोप है.

Special Investigation Team of Gujarat Police: गुजरात पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी), जो कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.बी. श्रीकुमार की जांच कर रही है, अब पूर्व आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा को तलब किया है. शर्मा को दस्तावेजों की जालसाजी और साजिश के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 27 अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. 25 जून को अहमदाबाद डिटेक्शन क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर डी.बी. बराड ने तीनों -- श्रीकुमार, सीतलवाड़ और शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया.

सहायक पुलिस आयुक्त बी.एल. सोलंकी ने जारी किया समन
समन सहायक पुलिस आयुक्त बी.एल. सोलंकी द्वारा जारी किया गया, जिसमें लिखा है, हम जालसाजी और साजिश के आरोप में दर्ज मामले की जांच आईपीसी की धारा के तहत क्राइम ब्रांच के साथ कर रहे हैं. इस संबंध में हमें आपका बयान दर्ज करना है, आपसे अनुरोध है कि 27 अगस्त को सुबह 11 बजे उपस्थित हों. 2002 के दंगों के रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल शर्मा अहमदाबाद पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे. उन पर आरोप है कि उन्हें सौंपा गया एक कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडी) उनके द्वारा गुम हो गया. जब आईएएनएस ने उनसे संपर्क किया तो राहुल शर्मा बयान देने के लिए सामने नहीं आए.

Praja Shakti Democratic Party: गुजरात के पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला ने बनाई अपनी नई पार्टी, जनता से किए कई वादे

सीतलवाड़ और श्रीकुमार को लेकर एसआईटी के दावे
आपको बता दें कि, विशेष जांच टीम (एसआईटी) जाली सबूत तैयार करने के आरोप की जांच कर रही है. एसआईटी ने कोर्ट में दावा किया है कि सीतलवाड़ और श्रीकुमार कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अहमद पटेल द्वारा राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार को अस्थिर करने के लिए रची गई ‘‘वृहद साजिश’’का हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बारैया बीजेपी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget