एक्सप्लोरर

ड्रग्स सिंडिकेट तोड़ने के लिए गुजरात पुलिस का विशेष अभियान, जब्त किया 427 किलो मादक पदार्थ

Gujarat News: सूरत पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक भरूच और सूरत जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियान चलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.

Gujarat News: गुजरात के भरूच और सूरत जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर दो किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन और 427 किलोग्राम अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि रविवार शाम सूरत के वेलांजा गांव के पास चार पहिया एक वाहन से दो किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन जब्त की गई, जिसके बाद इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की एक अन्य टीम ने रविवार रात को अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित 'अवसर एंटरप्राइज' की इकाई पर छापेमारी की और संदिग्ध मादक पदार्थ की 427 किलोग्राम खेप जब्त की. इसके बाद इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

2 करोड़ का ड्रग्स बरामद
सूरत पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक बरामद किए गए मादक पदार्थ को पुष्टि के लिए एफएसएल को भेजा गया है. भरूच और सूरत जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियान चलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए और इस मामले में एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

मेफेड्रोन निर्माण की मिली थी सूचना 
सूरत पुलिस ने कहा, "सूरत पुलिस की अपराध शाखा को रविवार को सूचना मिली कि विशाल पटेल अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 'अवसर एंटरप्राइज' नामक फैक्टरी में मेफेड्रोन नामक मादक पदार्थ का निर्माण किया जा रहा है. इससे जुड़े तीन लोग शाम करीब छह बजे एक वाहन में फैक्टरी में बनी दवा लेकर वेलांजा स्थित एक होटल के पास से गुजरने वाले थे."

अलग-अलग टीमें की थी गठित
भरूच जिले के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सूरत ग्रामीण एसओजी पुलिस के साथ समन्वय में कार्य करते हुए सूरत अपराध शाखा ने अंकलेश्वर और सूरत के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित कीं.

दो लोगों को पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, "वेलांजा से रविवार शाम को मोंटू पटेल, विराट पटेल और विपुल पटेल को पकड़ा गया और उनके पास से 2.031 किलोग्राम मेफेड्रोन मादक पदार्थ जब्त किया गया. इसके अलावा एक अन्य अभियान में भरूच एसओजी और सूरत पुलिस की अपराध शाखा ने अंकलेश्वर की एक फैक्टरी से विशाल पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास से 141 ​​ग्राम मेफेड्रोन और 427 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया."

ये भी पढ़ें

नारायण साईं को मिली जमानत, जोधपुर जेल में पिता आसाराम से करेगा मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget