एक्सप्लोरर

Gujarat: इस्तीफे पर इस्तीफे के बाद गुजरात में घटी कांग्रेस विधायकों की संख्या, अब पार्टी के पास कितने MLA?

CJ Chavda Resigns: गुजरात में 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं जो संख्या अब घटर 15 रह गई है क्योंकि इसके दो विधायकों ने बीते एक महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया है.

Gujarat News: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले गुजरात (Gujarat) में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावडा (C J Chavda) ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे सदन में विपक्षी दल का संख्या बल घटकर 15 रह गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चावडा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले के विजापुर से चुने गए थे. चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत हासिल की थी. 

राज्य विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि तीन बार के विधायक ने गांधीनगर में सदन के अध्यक्ष शंकर चौधरी को सुबह में अपना इस्तीफा सौंपा. चावडा पहली बार 2002 में गांधीनगर सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह 2012 में गांधीनगर उत्तर सीट से चुने गए थे और 2022 तक विपक्षी दल के मुख्य सचेतक थे. चावडा ने 2022 में अपनी सीट बदली और विजापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए. 

चावडा से पहले इस नेता ने दिया था इस्तीफा
वह कांग्रेस के उन 17 विधायकों में शामिल थे जो राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2022 में चुने गए थे. इससे पहले, आणंद जिले के खम्भात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस के इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में पार्टी का संख्या बल घट कर 15 रह गया है. 

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के रवैये से नाखुश चावडा 
चावडा ने इस्तीफे की वजह मीडिया को बताई. उन्होंने कहा, ''मैं 25 वर्ष से कांग्रेस के कार्य़कर्ता के रूप में काम कर रहा हूं. आज सुबह इस्तीफा दे दिया. वजह यह है कि पूरे देश की जनता आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से आनंदित है. इसमें सभी पार्टी को भागीदार होना चाहिए लेकिन इस पार्टी ने जो रवैया अपनाया है उससे मैं नाराज हूं. गुजरात के दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी विश्व नेता के रूप में उभर रहे हैं. जो काम कर रहे हैं हमको उनका साथ देना चाहिए. कांग्रेस में रहकर साथ नहीं दे पाता इसलिए कांग्रेस को छोड़ दिया.''

ये भी पढ़ें- Exclusive: क्या भरूच सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget