एक्सप्लोरर

गुजरात में बीजेपी के इन दो नेताओं ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, बताई ये वजह

Ranjanben Bhatt News: गुजरात के वडोदरा से बीजेपी सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना किया है.

Ranjanben Bhatt News: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले गुजरात में बीजेपी के दो नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. वडोदरा सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. जानकारी के मुताबिक रंजनबेन भट्ट ने निजी कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है. लगातार तीसरी बार पार्टी ने उन्हें दिया टिकट था. पिछले कुछ दिनों से उनके खिलाफ विरोध हो रहा था. इसके साथ ही साबरकांठा से बीजेपी उम्मीदवार ने भी चुनावी मैदान में उतरने से इनकार किया है.

साबरकांठा से भीखाजी दुधाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है. जानकारी के मुताबिक भीखाजी दुधाजी ने व्यक्तिगत कारणों से चुनाव में नहीं उतरने का फैसला किया है. साबरकांठा से बीजेपी की ओर से भीखाजी दुधाजी ठाकोर को टिकट दिया गया था.

वडोदरा से रंजनबेन भट्ट का चुनाव लड़ने से इनकार

वडोदरा सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. उन्होंने लिखा,'' मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं''. बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान रंजनबेन भट्ट ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर थी. इस बार बीजेपी ने उन्हें तीसरी बार वडोदरा सीट से उम्मीदवार बनाते हुए मौका दिया था.

गुजरात में 7 मई को सभी सीटों पर वोटिंग

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम का ऐलान हुआ है, तब से बीजेपी अंदर नेताओं के बीच विरोध के स्वर उठने लगे थे. शहर के अलग-अलग हिस्सों में रंजनबेन भट्ट के विरोध में पोस्टर्स और बैनर भी लगाए गए थे. गुजरात की कुल 26 में से 22 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. इसमें रंजनबेन भट्ट समेत 4 महिलाओं के नामों की घोषणा की गई थी. गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक दिन तीसरे चरण में मतदान होगा. प्रदेश की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के 22 नेता, 400 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामिल, सांसद पूनम माडम ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget