एक्सप्लोरर

Gujarat New District: गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के इस फैसले का लोग कर रहे विरोध, जानें- क्या है वजह?

Gujarat New District News: धनेरा में पूर्व कांग्रेस विधायक नाथाभाई पटेल नए जिले के मामले को लेकर विरोध में शामिल हुए और उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने फैसला लेने से पहले किसी से सलाह नहीं ली.

Gujarat New District List: गुजरात के धनेरा, कांकरेज और देवदार के लोगों ने गुरुवार (2 दिसंबर) को प्रदेश सरकार के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें इन तीन तालुकों को बनासकांठा से हटाकर नवगठित वाव-थराद जिले में शामिल किया गया है. राज्य सरकार ने बुधवार को बनासकांठा जिले का विभाजन कर वाव-थराद बनाने को मंजूरी दे दी, जिसका मुख्यालय थाराड कस्बे में होगा.

गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नया जिला बनाने का फैसला लिया गया, जिसमें वाव, थाराड, भाभर, धनेरा सुईगाम, लाखनी, देवदार और कांकरेज तालुका शामिल होंगे. बनासकांठा जिले में पालनपुर, दांता, अमीरगढ़, दांतीवाड़ा, वडगाम और डीसा तालुका रह जाएंगे. ऐसे में इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तीन तालुकाओं की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस नेता भी विरोध में शामिल
धनेरा में पूर्व कांग्रेस विधायक नाथाभाई पटेल भी विरोध में शामिल हुए और उन्होंने दावा किया, "राज्य सरकार ने यह फैसला लेने से पहले किसी से परामर्श नहीं किया. इसलिए धनेरा के लोग नाखुश हैं, यदि फैसला रद्द नहीं किया गया तो राज्य सरकार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. हम वाव-थराद के साथ नहीं जाना चाहते, क्योंकि हम पालनपुर के करीब हैं. धनेरा ऐतिहासिक रूप से बनासकांठा से जुड़ा हुआ है. लोग बनासकांठा के साथ ही रहना चाहते हैं."

धनेरा के निर्दलीय विधायक मावजी देसाई ने कहा, "नया जिला बनने के बाद लोग आधिकारिक काम के लिए थराद की यात्रा नहीं करना चाहते हैं. मैंने लोगों की मांग के बारे में सीएम को जानकारी दे दी है." बता दें देसाई ने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया है. इसी तरह के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कांकरेज और देवदार तालुका में भी की गई. कांकरेज में बनासकांठा बीजेपी अध्यक्ष कीर्ति सिंह वाघेला ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की.

उन्होंने कहा, "कांकरेज के लोग बनासकांठा से जुड़े हुए हैं और वे जिले के साथ ही रहना चाहते हैं. मैं उनकी भावना को समझता हूं. मैं सीएम को इस बारे में जानकारी दूंगा. मुझे पूरा भरोसा है कि कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकलेगा."

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, पुलिस की जीप का शीशा तोड़ा, संदिग्धों को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget