एक्सप्लोरर

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एलान, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दी ये दो सीटें

AAP Congress Alliance in Gujarat: गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन पर रविवार (24 फरवरी) को मुहर लग गई. गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटे हैं.

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को भरूच और भावनगर लोकसभा सीट दी है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही भरूच सीट पर उम्मीदवार का एलान कर दिया था. कांग्रेस को आखिरकार आप की मांग माननी पड़ी. चैतर वसावा इस सीट से आप के उम्मीदवार होंगे. भरूच सीट पर अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल और उनके बेटे फैसल पटेल लगातार दावा ठोक रहे थे. 

जैसे ही आप को भरूच सीट देने का एलान किया गया, मुमताज पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 'नाराजगी' जताई. उन्होंने कहा, "मैं अपने जिला कार्यकर्ताओं से माफी मांगती हूं कि गठबंधन में हम भरूच लोकसभा सीट को सुरक्षित नहीं कर सके. मैं आपकी निशाना को साझा करती हूं. हम लोग संगठित होंगे और फिर से कांग्रेस को एकजुट करेंगे. हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे."

Lok Sabha Election: भरूच सीट AAP को देने पर कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक बोले- 'सबसे बातचीत...'

26 लोकसभा सीटों वाले गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अभी सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. भावनगर सीट से उमेश भाई मकवाना आप के उम्मीदवार होंगे. 

भरूच सीट पर पहले मुमताज पटेल ने चुनाव लड़ने के संके दिए थे. बाद में उनके भाई फैसल पटेल ने दावा किया कि मुमताज चाहती हैं कि वो यहां से चुनाव लड़ें. इस सीट को लेकर दोनों अड़ गए थे लेकिन बाद में मुमताज पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वो पार्टी के फैसले के साथ रहेंगी और खुद को 'सच्चा कांग्रेसी' बताया.

आप कांग्रेस गठबंधन की बड़ी बातें

  • आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस तीन पर उम्मीदवार उतारेगी.
  • आम आदमी पार्टी गुजरात के भरूच, भावनगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी.
  • आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है.
  • कांग्रेस गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर और चंडीगढ़ में एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी.
  • हरियाणा में कांग्रेस 10 में से नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget