एक्सप्लोरर

Gujarat: गैंगस्टर के साथ भागी IAS की पत्नी महीनों बाद लौटी घर, फिर कर ली खुदकुशी, क्या है पूरा मामला?

Gujarat IAS Officer News: गुजजरात पुलिस के मुताबिक आईएएस रंजीत कुमार जिस समय सूर्या के साथ तलाक की अर्जी को अंतिम रूप देने के लिए घर से बाहर गए थे. उसी समय उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी.

Gujarat Latest News: गुजरात में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी की सुसाइड के बाद मौत का मामला चर्चा ​का विषय बना हुआ है. खासकर प्रशासनिक अधिकारियों के बीच यह घटना सुर्खियों में इसलिए है कि वह नौ महीने पहले एक गैंगस्टर के साथ फरार हो गई थी. चौंकाने वाली बात यह है​ कि आईएएस की पत्नी ने घर वापस आते ही खुदकुशी कर ली. हालांकि, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. 

बता दें कि आईएएस की पत्नी नौ महीने पहले एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी. शनिवार को 45 वर्षीय महिला सूर्या गुजरात में अपने IAS पति के घर लौटी थी, जहां उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी. यह घटना गांधीनगर के सेक्टर 19 की है. 

'IAS ने पत्नी की एंट्री पर लगा दी थी बैन'

इस मामले में गुजरात पुलिस ने बताया कि महिला के पति रंजीत कुमार जो गुजरात विद्युत विनियामक आयोग में सचिव हैं, ने घरेलू कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि अगर उनकी पत्नी वापस लौटती है तो उसे घर में प्रवेश की इजाजत न दी जाए. साथ ही ये भी कहा था कि वह एक बच्चे के अपहरण के मामले में शामिल हैं और पुलिस को उसकी तलाश है.

गुजरात पुलिस के मुताबिक, "रंजीत कुमार शनिवार (20 जुलाई) को सूर्या के साथ तलाक की अर्जी को अंतिम रूप देने के लिए घर से बाहर गए थे. उसी समय घर में न घुसने देने से परेशान होकर, सूर्या ने जहर खा लिया और 108 (एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल कर दिया." जांच में जुटी पुलिस को तमिल में एक कथित सुसाइड नोट भी मिला, लेकिन उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया.

मदुरै पुलिस को थी आईएएस पत्नी की तलाश

दरअसल, महिला का नाम उसके कथित गैंगस्टर बॉयफ्रेंड महाराजा हाई कोर्ट और उसके सहयोगी सेंथिल कुमार से जुड़े एक मामले में भी सामने आया था. यह मामला 11 जुलाई को बच्चे की मां के साथ पैसे के विवाद में एक लड़के के कथित अपहरण से संबंधित है. उन्होंने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन मदुरै पुलिस लड़के को बचाने में कामयाब रही. तभी से मदुरै पुलिस ने सूर्या सहित इस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुटी थी. इस बीच खबर यह भी है कि आईएएस पति ने महिला (सूर्या जय) का शव लेने से इनकार कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक मदुरै में 14 वर्षीय लड़के के अपहरण के मामले में तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला सूर्या अपने आईएएस पति के घर वापस आई थी. इस मामले में आईएएस रंजीत कुमार के अधिवक्ता हितेश गुप्ता का कहना है कि दंपति 2023 में अलग हो गए थे और तलाक की ओर बढ़ रहे थे.

Gujarat: गुजरात में तीन महीने में हटाए गए 503 अनधिकृत धार्मिक ढांचे, 28 को किया गया ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget