एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2022: गुजरात और हिमाचल की पांच सबसे ताकतवर सीटों की दिलचस्प है स्थिति, जानें- क्या है सियासी हाल?

Assembly Results 2022: गुजरात में भारतीय क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर से पीछे चल रही हैं, तो वहीं ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट चुनाव पर सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है.

Assembly Elections 2022: गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती जारी है. इसी के साथ दोनों राज्यों में वीआईपी सीटों की हालत बहुत दिलचस्प बनी हुई है. कहीं किसी सीट पर कोई आगे चल रहा है तो वहीं दूसरी सीट पर जीत भी दर्ज कर ली गई है. गुजरात में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर से पीछे चल रही हैं, तो वहीं ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट चुनाव पर सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है. सीएम ठाकुर ने 20 हजार से भी ज्यादा वोटों से कांग्रेस के चेतराम को हरा दिया है. इसके अलावा भूपेन्द्र पटेल ने भी घाटलोडिया विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में वीआईपी सीटों की क्या स्थिति बनी हुई है. 

गुजरात की वीआईपी सीटों की स्थिति

  • घाटलोडिया विधानसभा सीट- बीजेपी से इस सीट का बड़ा चेहरा भूपेंद्र पटेल का है, जिन्होंने यहां से जीत हासिल कर ली है. वहीं यहां पर कांग्रेस की उम्मीदवार डॉ अमी याग्निक हैं, जिन्हें हराकर भूपेंद्र पटेल ने सीएम की उम्मीदवारी वापस अपने नाम की है.
  • जामनगर नॉर्थ सीट- इस सीट का मुकाबला बेहद खास और दिलचस्प है क्योंकि यहां से भाभी बीजेपी उम्मीदवार हैं तो ननद कांग्रेस नेता हैं. जामनगर सीट से भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पीछे चल रही हैं तो कांग्रेस आगे चल रही है.
  • खंभालिया सीट- इसी के साथ खंभालिया सीट के बड़े चेहरे की बात करें तो आम आदमी पार्टी का यहां बड़ा चेहरा इसुदान गढ़वी का है जो इस वक्त चुनाव में आगे चल रहे हैं. वहीं बीजेपी के अय्यर मुलुभाई बेरा पीछे चल रहें है.
  • गांधीनगर सीट- वहीं गांधीनगर सीट की बात की जाए, तो यहां से बीजेपी का वीआईपी चेहरा अल्पेश ठाकुर है, जो इस वक्त चुनावी मैदान में आगे चल रहे हैं. इसी के साथ यहां कांग्रेस से हिमांशु पटेल पीछे चल रहे हैं.
  • वीरमगाम सीट-इसके अलावा वीरमगाम सीट की स्थिति की बात की जाए तो यहां पर हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं जो कि पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के अमरसिंह अणदाजी ठाकोर यहां से पीछे चल रहे हैं. 

हिमाचल में वीआईपी सीटों की स्थिति

  • सिराज विधानसभा- इस सीट से बीजेपी का बड़ा चेहरा जयराम ठाकुर का है. जिन्होंने 20 हजार से भी ज्यादा वोट हासिल कर बंपर जीत दर्ज की है. वहीं यहां कांग्रेस की तरफ से चेतराम चुनाव लड़ रहे थे.
  • शिमला ग्रामीण क्षेत्र- यहां पर कांग्रेस की तरफ से वीआईपी चेहरा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का हैं, जिनके बेटे विक्रमादित्य सिंह इस वक्त चुनावी मैदान में आगे चल रहे हैं. वहीं यहां से बीजेपी के रवि कुमार मेहता पीछे चल रहे हैं.
  • हरोली विधानसभा सीट- हरोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री को मैदान में उतारा हुआ है. साथ ही यहां से बीजेपी के राम कुमार पीछे चल रहे हैं.
  • डलहौजी विधानसभा सीट- यहां पर वीआईपी चेहरा आशा कुमारी का है, जो कि इस सीट पर 6 बार जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका यह कमाल नहीं देखने को मिल रहा है. क्योंकि यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार धविंदर सिंह आगे चल रहे हैं.
  • ठियोग विधानसभा सीट- इसी के साथ ठियोग विधानसभा सीट में इस वक्त कांग्रेस के कुलदीप सिंह ठाकुर आगे चल रहे हैं और बीजेपी के अजय श्याम पीछे चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- गुजरात में बुरी तरह हार रही AAP! क्या अपनी सीट बचाने में सफल रहेंगे CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी? जानें क्या है खंभालिया विधानसभा सीट का हाल

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget