एक्सप्लोरर

Gujarat News: हार्दिक पटेल बोले- 'राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं, गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश हूं'

Tapi News: गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बीजेपी में जाने का खंडन किया हैं. उन्होंने कहा कि मैं राहुल या प्रियंका से नहीं, गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश हूं. 

Gujarat: कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सोमवार को कहा कि वह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा से नहीं बल्कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से नाखुश हैं. हाल में सत्तारूढ़ बीजेपी की सराहना करने वाले हार्दिक पटेल ने तापी जिले के सोनगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में उन खबरों का खंडन किया कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.

हार्दिक पटेल ने कही ये बात

पटेल ने कहा, ''मैंने यह पहले भी कहा है. मैं राहुल गांधी या प्रियंका जी से नहीं, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से नाखुश हूं. प्रदेश नेतृत्व से मेरी केवल यही समस्या है कि पार्टी को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजबूत और समर्पित लोगों को जिम्मेदारियां देनी चाहिए.''

Gujarat News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, BJP पर लगाया 'बुलडोजर की राजनीति' का आरोप

ऐसे लोगों को मिले अवसर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे लोगों को अवसर और काम करने का स्थान देना चाहिए, जोकि पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत करने का काम कर रहे हैं. लोगों से उनकी ''नाखुशी'' के मायने नहीं निकालने का अनुरोध करते हुए पटेल ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है जहां सदस्य अपने विचार व्यक्त करने और सवाल उठाने के लिए स्वतंत्र हैं.

बीजेपी में जाने की बात पर क्या बोले हार्दिक?

कांग्रेस नेता ने कहा, ''लोग तमाम चीजों पर बात करते हैं. जब जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए तो मैंने उनकी सराहना की क्योंकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं. क्या इसका मतलब ये हुआ कि मैं जो बाइडन की पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं? राजनीति में, अगर हमारा शत्रु अच्छा है और सराहना करने योग्य है तो यह बात भी हमें ध्यान में रखनी चाहिए.''

ये भी पढ़ें-

Gujarat Election 2022: पाटीदार नेता नरेश पटेल ने दिल्ली में प्रशांत किशोर से मुलाकात की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget