एक्सप्लोरर

Gujarat IPS Transfer: गुजरात चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 17 आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

Gujarat IPS Transfer: गुजरात सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया है. अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) का ट्रांसफर कर उन्हें जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

Gujarat Government: चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा राज्य विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) की अधिसूचना जारी होने से पहले गुजरात सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने एक आदेश के माध्यम से आईपीएस पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया. राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है. अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम.ए. चावड़ा का तबादला कर जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन का तबादला
सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन राजकुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) नियुक्त किया गया है, खुर्शीद अहमद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना और आधुनिकीकरण) गांधीनगर के रूप में नियुक्ति, अजय चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त सूरत (विशेष शाखा) के रूप में नियुक्त किया गया है.

Ahmedabad Accident: अहमदाबाद में हिट एंड रन का मामला, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अशोक यादव आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त
अशोक यादव को आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त किया गया है, उनकी जगह गौतम परमार को आईजीपी भावनगर रेंज बनाया जाएगा. आरवी असारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (खुफिया-2) और नीरजकुमार बडगुजर को अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-2 नियुक्त किया गया है.

इस साल के अंत में है विधानसभा चुनाव
बता दें, गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. गुजरात में आम आदमी पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की छह लिस्ट जारी कर दी है. वहीं गुजरात में अभी तक कांग्रेस और बीजेपी ने अपने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. गुजरात में पीएम मोदी और अमित शाह लगातार दौरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

ABP News C-Voter Survey: क्या गुजरात चुनाव में इस बार बीजेपी तोड़ पाएगी अपना ही रिकॉर्ड? सर्वे में सामने आए ये नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget