एक्सप्लोरर

Gujarat: विपक्षी एकजुटता पर गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी बोले- '2024 को लेकर बीजेपी के सामने कोई चुनौती...'

Vijay Rupani News: विजय रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में तरक्की कर रहा है, 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त देश में निराशा एवं हताशा थी.

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विपक्षी दलों की एकजुटता की मुहिम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि विपक्षी दल अपने-अपने स्वार्थ के लिए एकसाथ जुड़ रहे हैं. मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है और ऐसा लोकप्रिय नेता किसी अन्य पार्टी के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि इसी बात का डर पूरे विपक्ष को सता रहा है कि उनकी दुकान बंद हो रही है, इसलिए वे इक्कठा हो रहे हैं, लेकिन हमारे सामने 2024 के लोकसभा के लिए कोई चुनौती नहीं है.

'पीएम मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा देश'
रुपाणी ने आगे कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त देश में निराशा एवं हताशा थी, जिसने देश को सिर्फ नुकसान पहुंचाया, लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार को लेकर देश के लोगों में एक उम्मीद जगी है और उन उम्मीदों का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में तरक्की कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी के आधार पर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा ऐलान किया गया था कि देश के संसाधनों पर अधिकार सिर्फ अल्पसंख्यकों को मिलेगा, जिस पर खूब विवाद भी हुआ, क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी, लेकिन मोदी सरकार ने देश के गरीब, असहाय और वंचितों के लिए काम किया, जिसकी शुरुआत जनधन योजना से हुई.

मोदी सरकार के काम का किया बखान
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी की सह-प्रभारी अलका गुर्जर एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछले 9 सालों के दौरान मोदी सरकार द्वारा देश एवं दिल्ली में किए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए केजरीवाल सरकार और कांग्रेस की जमकर आलोचना भी की.

'एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को गले लगा रहा'
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश में विपक्ष एकजुट नहीं है, बल्कि एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को गले लगा रहा है। इसलिए इनके मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि देश आज प्रधानमंत्री मोदी के ईमानदार, कर्तव्यवान और विकास के लिए कार्य करने वाली सरकार के साथ खड़ा है।

मनोज तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि 2014 में जब वे पहली बार सांसद बने, तब उन्हें उत्तरी-पूर्वी दिल्ली अति पिछड़े संसदीय क्षेत्र के रूप में विरासत में मिला लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य किए जो 70 साल में पहली बार किसी सरकार या सांसद की उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें

Gujarat: गोधरा में सड़क इस्तेमाल करने को लेकर आपस में भिड़े दो समुदाय, एक शख्स घायल, 10 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget