एक्सप्लोरर

Gujarat Election: खेडब्रह्मा सीट पर BJP ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कोतवाल पर खेला दांव, यहां केवल एक बार खिला है कमल

Khedbrahma: कोतवाल ने 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पूर्वोत्तर गुजरात की खेडब्रह्मा सीट जीती थी. वहीं बीजेपी केवल 1990 में इस सीट पर जीत पाई है.

Gujarat Election 2022: गुजरात में साबरकांठा जिले का जनजातीय बहुल खेडब्रह्मा (Khedbrahma) विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस (Congress) का गढ़ रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आदिवासी नेता अश्विन कोतवाल (Ashwin Kotwal ) की मदद से इस बार यह सीट जीतने की जुगत में लगी है.

कांग्रेस की टिकट यहां से तीन बार जीत चुके हैं कोतवाल
कोतवाल ने 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पूर्वोत्तर गुजरात की खेडब्रह्मा सीट जीती थी और औसतन 50 से 55 प्रतिशत वोट हासिल किए थे. वह इसी साल मई में बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें इसी सीट से टिकट दिया गया है. खेडब्रह्मा सीट 1990 के चुनाव को छोड़कर कांग्रेस के पास रही है. वर्ष 1990 में बीजेपी यह सीट जीतने में कामयाब रही थी.

कोतवाल ने इस बार भी ठोका जीत का दावा
निर्वाचन क्षेत्र के करीब 2,82,000 मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत मत अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से हैं, जबकि लगभग चार प्रतिशत मत अनुसूचित जाति (एससी) और दो प्रतिशत मत अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. मतदाता मुख्य रूप से खेती करते हैं और छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं. इनमें प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं.

मीडिया से बातचीत में कोतवाल ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि इस सीट पर मेरी पार्टी (बीजेपी) जीतेगी. मैंने पिछले 15 साल से इस क्षेत्र के लिए काम किया है. मेरी साख और आदिवासियों के लिए बीजेपी सरकार की पहल हमें इस सीट पर जीत हासिल करने में मदद करेगी.’’

कांग्रेस छोड़ने को लेकर क्या बोले कोतवाल
कांग्रेस छोड़ने के पीछे के कारण के बारे में कोतवाल ने कहा कि विपक्षी खेमे में रहकर आदिवासियों के विकास के लिए काम करना असंभव था. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप विपक्षी पार्टी में होते हैं, तो क्षेत्र में विकास करना मुश्किल होता है. इसलिए मैंने आदिवासियों के विकास के लिए बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है और मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है.’’

कांग्रेसी उम्मीदवार ने उड़ाया बीजेपी का उपहास
इस विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होगा. जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से यह एकमात्र ऐसी सीट है जो कांग्रेस के पास है. कांग्रेस के एक स्थानीय समर्थक रमेशभाई सोलंकी ने बीजेपी का उपहास उड़ाते हुए कहा, ‘‘बीजेपी का मानना है कि खेडब्रह्मा में एक कांग्रेसी (कोतवाल) को लाकर वह इस विधानसभा सीट को ‘कांग्रेस-मुक्त’ बना सकती है.’’ कांग्रेस का दावा है कि खेडब्रह्मा में उम्मीदवार नहीं, बल्कि चुनाव चिह्न मायने रखता है. कांग्रेस उम्मीदवार तुषार चौधरी ने कहा, ‘‘इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं उम्मीदवार हूं या कोई और. यह कांग्रेस का गढ़ है और यहां के मतदाता खुद को हमारी पार्टी के चुनाव चिह्न से जोड़कर देखते हैं.’’ 

बीजेपी-कांग्रेस को सता रहा AAP का खौफ
बीजेपी ने चौधरी को ‘‘बाहरी व्यक्ति’’ के तौर पर पेश करने का अभियान चलाया है, लेकिन कोतवाल को मैदान में उतारने से बीजेपी को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक वर्ग और स्थानीय नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवेश से भी कांग्रेस और बीजेपी को अपना-अपना खेल बिगड़ने की आशंका है. आप ने इस सीट के लिए स्थानीय आदिवासी नेता बिपिनचंद्र गमेती को उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: कांग्रेस के गढ़ बायड में होगी निर्दलीय उम्मीदवार की अहम भूमिका, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget