एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी, किया विरोध प्रदर्शन

गुजरात में चुनाव तारीखों का एलान हो चुका है, लेकिन चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने नेतृत्व से नाराज नजर दिखाई दे रहे हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों के पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने नेतृत्व से नाराज नजर आ रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने खड़िया-जमालपुर में इमरान खेड़ावाला को फिर से नामित करने के लिए एक वरिष्ठ नेता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पार्टी के राज्य कार्यालय में तोड़फोड़ की.

एनएसयूआई के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी ने यह सीट 50 करोड़ रुपये में बेच दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चूंकि एआईएमआईएम ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को खड़ा किया है, अगर कांग्रेस भी एक मुस्लिम उम्मीदवार को नामांकित करती है, तो बीजेपी के हिंदू उम्मीदवार आसानी से चुने जाएंगे. एक कार्यकर्ता ने कहा, "इसलिए, पार्टी को सीट जीतने के लिए एक हिंदू उम्मीदवार को नामांकित करना चाहिए था."

धवलसिंह जाला और उनके समर्थक बीजेपी के फैसले से हैं नाखुश
इस बीच बायद के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला और उनके समर्थक भीखिबेन परमार को नामित करने के बीजेपी के फैसले से नाखुश हैं.जाला के समर्थकों और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनसे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का आग्रह किया. सूत्रों के मुताबिक, जाला ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा कि 'उचित समय' पर निर्णय लिया जाएगा. बयाड़ निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता सोमवार को यहां आए और पार्टी की राज्य इकाई के कार्यालय पर धरना दिया. वे बायड़ सीट से धवलसिंह को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे थे.

 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजुलबेन देसाई के नामांकन का किया विरोध
इसके अलावा पाटन के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजुलबेन देसाई के नामांकन का विरोध करते हुए बीजेपी राज्य इकाई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि वह स्थानीय उम्मीदवार नहीं हैं. कांग्रेस खेमे में भी हालात कुछ खास ठीक नहीं दिख रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता वाघोडिया निर्वाचन क्षेत्र से सत्यजीत गायकवाड़ और दभोई सीट से बालकृष्ण पटेल के नामांकन का विरोध कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि "गायकवाड़ वाघोडिया से नहीं हैं, जबकि बालकृष्ण पटेल को बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था. फिर वह कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हो गए."

गुजरात विधानसभा चुनाव: आदिवासी इलाके जहां पिछली बार फंसी थी बीजेपी, इस बार क्या हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget