एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या है ओमिक्रॉन सबवैरिएंट का BF.7, जिसने चीन की बढ़ा दी टेंशन, गुजरात में इसके कितने मामले आ चुके सामने?

Gujarat Coronavirus: गुजरात में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार अब अलर्ट हो चुकी है. गुजरात में ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के कम से कम दो मामले सितंबर और नवंबर में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे.

Omicron Subtype of Coronavirus BF.7: गुजरात में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार अब अलर्ट हो चुकी है. गुजरात में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने कई निर्देश दिए हैं. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने अधिकारियों को दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की "अनिवार्य" जांच करने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीएफ.7 के कम से कम दो मामले सितंबर और नवंबर में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे. दोनों ही मामले जिन लोगों में पाए गए थे, वे विदेश से लौटे थे. 

गुजरात में चीन से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
विदेशों में कोरोना के नए वैरिएंट ने तबाही मचा रखी है. इसी बीच राजकोट में विदेश से आई एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. गुजरात के भावनगर शहर में चीन से आए एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है. चीन से आए व्यक्ति का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया है. युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है. दो दिन पहले 34 वर्षीय एक व्यक्ति चीन से भावनगर आया था. उसके साथ फ्लाइट में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है. युवक शंघाई, हांगकांग और मुंबई के रास्ते भावनगर आया था.

क्या है वेरिएंट बीएफ.7?
BF.7 Omicron वैरिएंट BA.5 की एक उप-वंशावली है और इसमें सबसे मजबूत संक्रमण क्षमता है, इसकी ऊष्मायन अवधि कम है, और टीकाकृत लोगों को भी पुन: संक्रमण या संक्रमित करने की उच्च क्षमता है. जब वायरस म्यूटेट होते हैं तो वे अपने वेरिएंट और सब-वेरिएंट बनाते हैं. जैसे- SARS-CoV-2 वायरस का मुख्य तना है और उसकी अलग-अलग वेरिएंट और सब-वेरिएंट के तौर पर शाखाएं निकली हैं. BF.7 भी BA.5.2.1.7 के बराबर है, जो ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट हैं.

मंडाविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड-19 के मामलों में समग्र वृद्धि नहीं हुई है, मौजूदा और उभरते रूपों पर नजर रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है. मंत्री ने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और टीका लगवाने को कहा है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Coronavirus: राजकोट में विदेश से आई महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने मौके पर भेजी टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget