एक्सप्लोरर

Gujarat Congress: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने छोड़ी पार्टी

Gujarat: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई है.

Jayrajsinh Parmar News: कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने दावा किया कि संगठन ने उन्हें लंबे समय से अलग-थलग कर रखा था और पार्टी कुछ ऐसे गिने चुने नेताओं की ‘निजी संपत्ति’बन गई है जो चुनाव नहीं जीत सकते. ऐसी चर्चा है कि परमार गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बाद में जानकारी देंगे. परमार ने अपने त्यागपत्र में पार्टी की प्रदेश इकाई के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें उनके कद के हिसाब से पार्टी संगठन में कोई ‘सम्मानजनक पद’ की पेशकश नहीं की गई और 10 साल तक जानबूझकर अलग-थलग रखा गया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के उपचुनाव में मेहसाणा जिले की खेरालू विधानसभा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया. इसके बावजूद मैं पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहा. अतीत में मैंने पार्टी की भीतर कमियों को लेकर कई बार नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया, इसके बावजूद कामकाज के तरीके में कोई बदलाव नहीं हुआ. पार्टी को छोड़ने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था.’’

परमार ने कहा कि वह अपने निजी और पेशेवर जीवन को दरकिनार कर, पार्टी को राज्य में मजबूत बनाने के लिए पिछले 37 साल से प्रयासरत रहे ‘‘लेकिन अब मैं थक गया हूं. कांग्रेस हालांकि 27 साल से राज्य में सत्ता से बाहर है लेकिन आप देखेंगे कि वही पुराने चेहरे पार्टी को चला रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा ‘‘जो लोग अपनी सीटें नहीं बचा सके उन्हें पूरे राज्य में पार्टी चलाने का जिम्मा दिया गया है. कांग्रेस उन गिने-चुने नेताओं की निजी संपत्ति बन गई है जो अगली पीढ़ी के नेताओं के लिए जिम्मेदारियां छोड़ने के वास्ते तैयार नहीं हैं.’’

इसे भी पढ़ें:

Gujarat Corona Update: गुजरात में कोरोना से राहत, पिछले 15 दिनों में 80 प्रतिशत कम हुए मामले

Gujarat News: गुजरात में आज 2 घंटे के लिए बंद रहेंगे CNG पंप, जानिए- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget