एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: बीजेपी में शामिल हुए हर्षद रिबाडिया, कुछ दिन पहले कांग्रेस के विधायक पद से दिया था इस्तीफा

Gujarat BJP: कुछ दिन पहले कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद हर्षद रिबाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में आने के बाद रिबाडिया ने पीएम मोदी की तारीफ की.

Harshad Ribadiya Joins BJP: कांग्रेस नेता और विधायक हर्षद रिबाडिया गुरूवार को यहां बीजेपी में शामिल हो गए. पाटीदार समुदाय के नेता रिबाडिया ने दो दिन पहले ही गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्हें यहां बीजेपी के राज्य मुख्यालय 'कमलम' में आयोजित एक समारोह में पार्टी में शामिल किया गया. गुजरात बीजेपी के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने उनका पार्टी में स्वागत किया. इस समारोह में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी बीजेपी में शामिल हुए. राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. रिबाडिया ने मंगलवार को विधानसभाध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

बीजेपी में शामिल होने के बाद की पीएम की तारीफ
बीजेपी में शामिल होने के बाद, पूर्व कांग्रेस विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि वह केंद्र सरकार की 'किसान हितैषी' नीतियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने तथा उनकी मदद के लिए नयी प्रौद्योगिकियों को पेश करने जैसे कदमों से प्रभावित हैं. जूनागढ़ जिले के विसावदर क्षेत्र के पूर्व विधायक रिबाडिया ने कांग्रेस पर 'दिशाहीन' होने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जरूरत के समय उनकी मदद नहीं की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'मोदी जिस तरह से देश का विकास कर रहे हैं तथा एमएसपी बढ़ाकर और कई अन्य कदम उठा कर किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उससे मैं काफी प्रभावित हूं.'

Jamnagar Accident: जामनगर में गरबा कार्यक्रम से घर लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 घायल

क्या बोले रिबाडिया?
रिबाडिया ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, 'बीजेपी की सरकार ने मेरे क्षेत्र के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति किए जाने के मेरे अनुरोध पर गौर किया. मैं ऐसे कई कदमों से प्रभावित हूं और यही कारण है कि मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं. आने वाले दिनों में, मेरे कई मित्र भी पार्टी में शामिल होंगे. हम इसके सैनिक के रूप में काम करेंगे.'

ये भी पढ़ें:

Vande Bharat Express: गुजरात में भैंसों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Embed widget