एक्सप्लोरर

Gujarat News: Congress ने चिंतन शिविर के आखिरी दिन खोला वादों का पिटारा, 2022 में होने वाले चुनावों के लिए खास एलान

Assembly Election Of Gujarat: गुजरात में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने चिंतन शिविर का आयोजन किया. इस आयोजन के बाद जारी घोषणा में कई बड़े वादे किए गये हैं.

Gujarat Congress Dwarka Declaration: अपने चिंतन शिविर के आखिरी दिन गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) ने "द्वारका घोषणा" नाम से एक घोषणा की, जिसमें कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव में 125 सीटें जीतने का खाका तैयार किया गया है. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) की लड़ाई जीतने के लिए कांग्रेस ने जनकल्याण के 12 प्रमुख मुद्दों को हल करने का वादा किया है. कांग्रेस के सबसे प्रमुख किसानों पर, महंगाई और बेरोजगारी को खत्म करने को लेकर होंगे. कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने और ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में बिजली के बिलों को आधा करने का वादा किया.

पार्टी ने महंगाई की समस्या से निजात पाने के लिए सिर्फ 500 रुपये में गैस का सिलेंडर देने का वादा किया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकारी नौकरियों में खाली पदों को भरने का वादा किया. वहीं तालुका स्तर पर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. तालुका मुख्यालय में "महात्मा गांधी मॉडल स्कूल" बनाने का वादा किया, और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती करने का वादा किया. साथ ही कांग्रेस के चिंतन शिविर में कोविड मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता और प्रति परिवार एक सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव पेश किया गया. कांग्रेस ने भी 2004 की पुरानी पेंशन योजना को एक बार फिर से लागू करने का वादा किया है.

Delhi: दिल्ली में सफाई कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप, पढ़ें एनडीएमसी की योजना की डिटेल

किसानों के लिए ये खास करने का वादा

द्वारका घोषणापत्र की घोषणा करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महंगाई से छुटकारा पाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा न बढ़ाई जाए. घोषणा के अनुसार, शिक्षा के व्यावसायीकरण के माध्यम से माता-पिता को शोषण से मुक्त करने के लिए प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक एक "महात्मा गांधी शिक्षा परिसर" मॉडल शिक्षा परिसर स्थापित किया जाएगा. लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. शिक्षा का अधिकार अधिनियम का कड़ाई से पालन किया जाएगा. रोजगार परक शिक्षा की अलग से व्यवस्था स्थापित की जाएगी. 

गुजरात कांग्रेस की घोषणा में यह भी है कि वर्तमान सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कर्जदार किसानों को मुक्त करने के लिए, "कृषि ऋण माफी और बिजली बिल हाफ" योजना लागू की जाएगी. दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, केंद्र सरकार पर कृषि उपकरणों, उर्वरकों, बीजों, कीटनाशकों पर जीएसटी खत्म करने का दबाव होगा. अब देखना यह होगा कि इन ऐलानों के बाद कांग्रेस को कितना लाभ होता है.

Shirdi News: साईं बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब सुबह और रात की आरती में हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget