एक्सप्लोरर

Gujarat News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस को BJP विधायक ने बताया ‘आतंकवादी’, फिर मांगनी पड़ गई माफी

Gujarat News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए बीजेपी विधायक योगेश आर पटेल ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बोस को आंतकवादी शाखा का सदस्य बता दिया.

Gujarat News: गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक ने सोमवार को यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी शाखा के सदस्य थे. उन्होंने इस गलती के लिए अनुवाद में त्रुटी को जिम्मेदार ठहराते हुए बाद में माफी मांगी. विधायक योगेश आर पटेल (Yogesh R Patel) (बापजी) ने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय एक त्रुटि के कारण गलत शब्द सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट हो गए थे. 

बीजेपी विधायक योगेश आर पटेल ने फेसबुक पर शेयर किया था पोस्ट 
सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए बीजेपी विधायक योगेश आर पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर गुजराती में एक पोस्ट सांझा किया जिसमें कहा गया, ‘‘बोस आतंकवादी शाखा के सदस्य थे. उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और वह समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे. कुछ लोगों द्वारा शब्दों के चयन के बारे में आणंद विधायक (Anand MLA) को सतर्क किए जाने के बाद, उन्होंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया. 

AAP नेता ने की बीजेपी विधायक की निंदा
आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदन गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने कहा, ‘‘मैं सुभाष चंद्र बोस को आतंकवादी (Terrorist)  कहने के लिए बीजेपी विधायक योगेशभाई की निंदा करता हूं. सिर्फ पोस्ट को हटाना पर्याप्त नहीं है. भले ही यह गलती से पोस्ट किया गया हो, लेकिन पटेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. 

विवाद खड़ा होने पर बीजेपी विधायक ने मांगी माफी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आंतकवादी शाखा का सदस्य बताने वाला फेसबुक पोस्ट शेयर करने के बाद बीजेपी विधायक योगेश आर पटेल ट्रोल होने लगे. जिसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद में त्रुटि के कारण गलत शब्द पोस्ट हो गए थे वो उसके लिए माफी चाहते है.  

यह भी पढ़ें: Gujarat Court: गौ महिमा में डूबे गुजरात के जज, सुनवाई में गाय के बारे में बताए ऐसे-ऐसे फैक्ट्स, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget