एक्सप्लोरर

पाटीदार आंदोलन को याद कर हार्दिक पटेल का सियासी संदेश, 'मुझे इस बात का दुख है कि...'

Patidar Reservation Movement: पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि मुझे इस बात का ज़रा भी दुःख नहीं है कि मैं जेल गया, पर मुझे इस बात का दुःख है कि मैंने समाज के युवाओं को खो दिया.

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के 10 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर पाटीदार आंदोलन के चेहरा रहे हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि आंदोलन से प्राप्त योजनाओं और आयोगों का लाभ अवश्य उठाएं.

उन्होंने कहा, ''आज ही के दिन गुजरात के गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर पाटीदार समुदाय के लिए सरकारी शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु सभी के सहयोग से पाटीदार आंदोलन शुरू किया गया था. लगभग तीन वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद, न केवल गुजरात के पाटीदार समुदाय को बल्कि आरक्षण के दायरे से बाहर रहने वाले लगभग 30 समुदायों को गैर-आरक्षित आयोग और निगम मिले, साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना के तहत प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये की योजना और सरकारी नौकरियों में पाँच वर्ष की आयु सीमा भी बढ़ाई गई.''

बीजेपी के विधायक हार्दिक पटेल ने एक्स पर लिखा, ''जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के प्रयासों से भारत के इतिहास में पहली बार गुजरात सहित देश भर के पाटीदार, ब्राह्मण, राजपूत सहित 50 से अधिक समुदायों को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण का लाभ मिला. लगभग हर दिन मुझे फ़ोन आता है कि हार्दिकभाई, आपके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन की वजह से जो आरक्षण और योजना लागू हुई इसके कारण मुझे नौकरी या एडमिशन मिला. यह लड़ाई समाज के गरीब लोगों के लिए थी और सफल रही.''

कुछ पाना है तो कुछ खोना भी पड़ता है- हार्दिक पटेल

उन्होंने कहा, ''इस आंदोलन में कई लोगों ने बहुत कुछ खोया है, कुछ ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, जबकि मेरे जैसे 20 युवाओं ने अपने जीवन के कई महीने जेल में बिताए, मुझ समेत कई युवाओं पर कई मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन कहावत है कि अगर कुछ पाना है तो कुछ खोना भी पड़ता है. मुझे इस बात का ज़रा भी दुःख नहीं है कि मैं जेल गया, पर मुझे इस बात का दुःख है कि मैंने समाज के युवाओं को खो दिया, लेकिन इस आंदोलन से समाज को जो लाभ मिला, उससे मैं खुश भी हूँ.''

हार्दिक ने कहा, ''यह आंदोलन पूरे समाज का था और इतिहास इस आंदोलन को हमेशा याद रखेगा. मैं गुजरात के सभी युवा पाटीदारों और पाटीदार परिवारों को पाटीदार क्रांति दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ और शहीद पाटीदार युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.''

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम बने विधायक

बता दें कि 2015 का यह आंदोलन हार्दिक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला साबित हुआ.  2019 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और 2020 में पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बने. हालांकि, 2022 में कांग्रेस की आलोचना करने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. आज वे विरामगाम से भाजपा विधायक हैं और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget