एक्सप्लोरर

Gujarat News: बनास नदी में पिछले छह दिनों में डूबने से सात की मौत, भादरवी पूनम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

Bhadravi Poonam Fair: गुजरात के बनास नदी में पिछले छह दिनों में डूबने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. आगामी भादरवी पूनम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट है और श्रद्धालुओं को भी अलर्ट किया गया है.

Banas River: पिछले छह दिनों में बनासकांठा के दीसा तालुका में बनास नदी में सात लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमों को मानसून के चल रहे मौसम के बीच हाई अलर्ट पर रखा गया है. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आगामी भादरवी पूनम मेले के लिए 5 सितंबर को जिले में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसको लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को अलर्ट किया है. बनासकांठा के स्थानीय प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीमों ने पिछले छह दिनों में गुजरात के उत्तरी जिले के दीसा तालुका के गांवों से सटे बनास नदी से सात शव बरामद किए हैं.

कहां-कहां से शव हुए बरामद
मिली जानकारी के अनुसार बनास नदी में दंतीवाड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के कुछ दिनों बाद तालुका के कई स्थानीय लोग तैरने के लिए नदी में गए थे. बनासकांठा के जिला परियोजना अधिकारी (आपदा प्रबंधन) संजय कुमार चौहान ने कहा, “पिछले छह दिनों में, एनडीआरएफ की टीम ने जूना दीसा से तीन शव, छतराला से दो शव, मालगढ़ से एक शव और वडावल से एक शव बरामद किया है. 

Ahmedabad: फेक वेबसाइट बनाकर ई-कॉमर्स फर्म का डाटा चोरी करने का आरोप, साइबर क्राइम सेल के हत्थे चढ़े दो आरोपी

लोगों को किया गया अलर्ट
यहां के लोगों को प्रशासन ने पंचायत की बैठकों, स्थानीय समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से इसके खतरे को लेकर आगाह किया है. प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि, "हम ग्रामीणों को मानसून की अवधि के दौरान बनास नदी में तैरने या कपड़े नहीं धोने की चेतावनी देते रहे हैं, क्योंकि जल स्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है." बता दें, इस त्रासदी के शिकार हुए कई लोग बनास नदी के किनारे बसे गांवों में रहते थे. अधिकारी ने कहा, हमारे पास किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए बनासकांठा में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात है और वे पिछले दो सप्ताह से काम कर रही है.

5 सितंबर से 10 सितंबर तक अलर्ट जारी
इसी तरह, स्थानीय प्रशासन ने 29 अगस्त को वडगाम तालुका के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की थी, जब जिले में मुक्तेश्वर बांध से सरस्वती नदी में 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. 5 सितंबर से 10 सितंबर तक बनासकांठा के अंबाजी मंदिर में भादरवी पूनम मेला लगने जा रहा है, जहां कई लाख श्रद्धालुओं के पैदल मंदिर पहुंचने की संभावना है. भक्त आमतौर पर बनासकांठा के पहाड़ी इलाकों से होकर अंबाजी मंदिर तक पहुंचते हैं. पुलिस के अनुसार मेले के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, अग्निशमन और स्थानीय प्रशासन की टीमों के साथ 7000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा. पुलिस ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से धार्मिक जुलूस की निगरानी भी करेगी.

अंबाजी मंदिर की ओर जाने वाले भक्तों के लिए प्रशासन की सलाह
बनासकांठा के कार्यालय से पुलिस अधीक्षक अक्षय राज मकवाना ने अपने बयान में कहा, “5 सितंबर से अंबाजी मंदिर की ओर जाने वाले भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे जलाशयों पर न रुकें, ग्राम रक्षा दल (जीआरडी) की टीमों को भी मौके पर तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षा के लिए उनमें प्रवेश करने से रोका जा सके.” त्योहार से पहले, स्थानीय प्रशासन को भी लोगों को जलाशयों में प्रवेश करने से रोकने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:

NCRB Data Report: एनसीआरबी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गुजरात में पुलिस हिरासत में हुई सबसे अधिक मौतें, जानें-आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget