एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly: गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर हुआ फैसला, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Gujarat Politics: गुजरात में बीजेपी ने एक बार फिर से अपनी सरकार बना ली है. गुजरात विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शंकरभाई चौधरी को और जेठाभाई भारवाड़ को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

Gujarat Assembly Speaker: गुजरात सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं. गुजरात सरकार ने शंकरभाई चौधरी को अध्यक्ष के रूप में और जेठाभाई भारवाड़ को उपाध्यक्ष के रूप में चुना है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए शंकरभाई चौधरी को चुना है. शंकरभाई पूर्व में राज्य मंत्री रह चुके हैं. बीजेपी ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए विधायक जेठाभाई भारवाड़ के नाम की भी घोषणा कर दी है. जेठाभाई पिछली सरकार में भी डिप्टी स्पीकर रह चुके थे.

कौन हैं शंकरभाई चौधरी और जेठाभाई भारवाड़?
वडोदरा से वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ बीजेपी को 156 सीटों की ऐतिहासिक जीत मिली है. 12 दिसंबर को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ 16 मंत्रियों ने शपथ ली.

गुजरात विधानसभा का पहला सत्र कबसे?
नवनिर्वाचित 15वीं गुजरात विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा. विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वड़ोदरा शहर के मांजलपुर से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों (विधायकों) को 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर द्वारा शपथ दिलाई जाएगी. “दो दिवसीय सत्र 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर द्वारा सभी विधायकों को शपथ दिलाने के साथ शुरू होगा.

कितने पढ़े-लिखे हैं गुजरात के मंत्री?
एडीआर की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में नए मंत्रिपरिषद के 17 सदस्यों में से 16 करोड़पति हैं, जिनमें से 35 फीसदी से अधिक ने 12वीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की है. शपथ ग्रहण करने वाले 17 मंत्रियों की औसत संपत्ति 32.7 करोड़ रुपये थी, उद्योग और एमएसएमई के कैबिनेट मंत्री बलवंतसिंह राजपूत 372 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं.

Gujarat Politics: कितने पढ़े-लिखे हैं गुजरात बीजेपी के नए मंत्री, किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ें कर देंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget