एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: कितने पढ़े-लिखे हैं गुजरात बीजेपी के नए मंत्री, किसके पास कितनी संपत्ति, आंकड़ें कर देंगे हैरान

ADR Report 2022: गुजरात में एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए मंत्रिपरिषद के 17 सदस्यों में से 16 करोड़पति हैं, जिनमें से 35 फीसदी से अधिक ने 12वीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की है.

Association for Democratic Reforms 2022: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात में नए मंत्रिपरिषद के 17 सदस्यों में से 16 करोड़पति हैं, जिनमें से 35 प्रतिशत से अधिक ने 12वीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की है. सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले 17 मंत्रियों की औसत संपत्ति 32.7 करोड़ रुपये थी, उद्योग और एमएसएमई के कैबिनेट मंत्री बलवंतसिंह राजपूत 372 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं. राजपूत मध्य प्रदेश के बरकत जिला विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) हैं.

किसे पास सबसे कम संपत्ति?
सबसे कम संपत्ति (92.85 लाख रुपये) वाले मंत्री बच्चूभाई खाबाद हैं. खाबाद ने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उन छह मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने 12 वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई नहीं की है. इसी तरह, भीखू परमार- खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री- और मुलु बेरा, पर्यटन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के कैबिनेट मंत्री ने भी केवल कक्षा 10 तक पढ़ाई की है. सहकारिता और नमक उद्योग मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और जल संसाधन मंत्री और जल आपूर्ति, मुकेश पटेल ने भी कक्षा 10 से आगे की पढ़ाई नहीं की है.

कौन मंत्री सबसे कम पढ़ा लिखा है? 
सबसे कम शैक्षणिक योग्यता वाले मंत्री हैं हर्ष सांघवी, जिन्होंने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है. गृह राज्य मंत्री संघवी के पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है. गुजरात में नई मंत्रिपरिषद में लगभग 47 प्रतिशत मंत्री स्नातक (Graduate) हैं. करीब 24 फीसदी मंत्रियों ने भी अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

दूसरी बार सीएम बने भूपेंद्र पटेल
बीजेपी के नेता भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Acharya Devvrat) ने गांधीनगर (Gnadhinagar) में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात पुलिस ISI के मुखबिर की मांगेगी रिमांड, आरोपी के पास से मिले ये सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget