एक्सप्लोरर

Gujarat: निर्दलीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने दिया इस्तीफा, समर्थकों संग जल्द बीजेपी में करेंगे वापसी

Dharmendrasinh Vaghela Resigns: गुजरात में इन दिनों विपक्षी विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला चल रहा है. बीते दो महीने के भीतर तीसरे विधायक ने इस्तीफा दे दिया है और वह बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं.

Gujarat News:  निर्दलीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला (Dharmendrasinh Vaghela)  ने गुजरात विधानसभा की सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में वापसी करेंगे. वडोदरा (Vadodara) जिले की वाघोडिया सीट से विधायक वाघेला ने दावा किया है कि उनके इस्तीफे का मकसद देश में 'राम राज्य' (Ram Rajya) स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के प्रयासों को मजबूत करना है.

वाघेला 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक हैं. वह चुनाव से पहले बीजेपी में थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें बगावत कर दी थी और निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने बीजेपी के अश्विन पटेल को 14 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. एक अधिकारी ने बताया कि वाघेला ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और इसे स्वीकार कर लिया गया है.

लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा
वाघेला ने यह कदम लोकसभा चुनाव से पहले उठाया है जो अप्रैल में हो सकते हैं. इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वाघेला ने कहा कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे और सत्तारूढ़ पार्टी ने उनसे कोई पद या फिर से टिकट देने का वादा नहीं किया है. उन्होंने दावा किया, “मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है. मैंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं देश में राम राज्य स्थापित करने के प्रयास में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के हाथों को मजबूत करना चाहता हूं.”

वाघेला दो महीने में राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीसरे विधायक हैं. इससे पहले दिसंबर में आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भयानी ने और हाल में कांग्रेस विधायक सीजे चावडा ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था.

ये भी पढ़ें- Chaitar Vasava: आप नेता चैतर वसावा को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget