एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी और नितिन पटेल ने क्यों किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला? बताई ये वजह

Gujarat Election: गुजरात में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गुजरात में एक दिसंबर और पांच दिसंबर से दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार रात घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. सत्तारूढ़ बीजेपी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने यह घोषणा उस वक्त की जब नई दिल्ली में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई. रुपाणी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.’’ मौजूदा विधायक रुपाणी (66) अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री थे.

बोले- दूसरों को मिले मौके
पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल ने बीजेपी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को भेजे एक पत्र में कहा कि उन्हें उनकी वर्तमान विधानसभा सीट मेहसाणा से टिकट के लिए दावेदार नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दिसंबर में होने वाला चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा कि बीजेपी के दो अन्य नेताओं, भूपेंद्रसिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा, जो रुपाणी कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री थे, ने भी घोषणा की है कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद उन्होंने बताया कि, 'दूसरों' को मौका दिया जाना चाहिए.

बीजेपी ने जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी इस लिस्ट में 160 नामों की घोषणा की है. बीजेपी ने रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर उत्तर से टिकट देकर चुनावी मैदान में खड़ा किया है. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनाव लड़ेंगे. हार्दिक पटेल को विधानसभा विरामगाम से बीजेपी ने टिकट दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने सभी 160 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat BJP Candidates 2022 List: गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम भूपेंद्र पटेल यहां से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget