एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: खेड़ा में PM मोदी बोले- जब तक तुष्टीकरण की राजनीति चलती रहेगी, बना रहेगा आतंकवाद का डर

Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात में हमने आतंकवादियों की स्लीपर सेल पर नजर रखी और गिरफ्तार किया. बीजेपी सरकार ने आतंक के स्लीपर सेल पर कड़ी कार्रवाई की.

PM Modi Speech in Kheda: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी जमकर प्रचार कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने गुजरात के खेड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें उन्होंने 26/11 के मुंबई (Mumbai) आतंकवादी हमलों को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) और उसके समान विचार वाले कई दल आतंकवाद को कामयाबी पाने का 'शॉर्टकट' समझते हैं. उन्होंने कहा क‍ि आतंकवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है और कांग्रेस की राजनीति नहीं बदली है, जब तक तुष्टीकरण की राजनीति चलती रहेगी, आतंकवाद का डर बना रहेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 14 साल पहले की मुम्बई की तस्वीरें भी मुझे याद आ रही थी. मुम्बई में जो हुआ वो आतंकवाद की पराकाष्ठा थी. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भी अहमदाबाद और सूरत में एक के बाद एक बम विस्फोट हुए थे और कई लोगों की जान चली गई थी. गुजरात में हमने आतंकवादियों की स्लीपर सेल पर नजर रखी और गिरफ्तार किया. बीजेपी सरकार ने आतंक के स्लीपर सेल पर कड़ी कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि कोई भूल नहीं सकता कि दिल्ली में बैठी सरकार आतंकियों को छुड़ाने में अपनी पूरी ताकत लगा देती थी, लेकिन कांग्रेस तो मोदी को टारगेट करने लगी.

गुजरात को आतंक का खेल खेलने वालों से बचाकर रखना है: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस के लोग आतंकियों के समर्थन में रोने लगे. अब तो कांग्रेस के अलावा भांति-भांति के दल पैदा हुए हैं, वो शॅार्टकट की राजनीति कर रहे हैं. जब बड़े आतंकवादी हमले होते हैं तो इन दलों के मुंह बंद रहते हैं कि कहीं उनका वोट बैंक नाराज न हो जाए. ऐसे दलों से गुजरात और देश को काफी सतर्क रहने की जरूरत है. कांग्रेस जैसे दल सर्जिकल जैसी स्ट्राइक पर भी सवाल उठाने का काम कर रहे हैं. आतंक की विचारधार अब तक गई नहीं है. वोट बैंक की राजनीति जब तक रहेगी, तब तक आतंक का खतरा बना रहेगा. हमें गुजरात को आतंक का खेल खेलने वालों से हमेशा बचाकर रखना है.

ये भी पढ़ें- Badau: PM मोदी को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाला गिरफ्तार, गुजरात ले गई ATS, परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget