एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले NCP को झटका, एकमात्र विधायक ने टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी पार्टी

Gujarat Election: गुजरात चुनाव से पहले एनसीपी को बड़ा झटका लगा है. विधायक कंधाल जडेजा ने टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कंधाल जडेजा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. जडेजा ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद भी 11 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने 2012 और 2017 में राकांपा के टिकट पर पोरबंदर की कुटियाना सीट से चुनाव जीता था लेकिन इस बार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन में यह सीट राकांपा को नहीं बल्कि कांग्रेस को मिली है. राज्य में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे.

पिछले चुनाव में कैसा रहा प्रदर्शन?
पिछले विधानसभा चुनाव में जडेजा ने कुटियाना सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशियों को हराया था क्योंकि तब राकांपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था. प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पटेल उर्फ जयंत बोस्के को सोमवार को भेजे पत्र में जडेजा ने कहा कि वह पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बार टिकट नहीं मिला है.

ग्यारह नवंबर को राकांपा ने राज्य में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ किया जिसके तहत शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी आणंद जिले की उमरेठ, अहमदाबाद की नरोदा और दाहोद जिले की देवगढ़ बारिया सीट पर चुनाव लड़ेगी. फिलहाल इन तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.

लगाई जा रही ये अटकलें
जडेजा ने उसी दिन यह दावा करते हुए कुटियाना सीट से नामांकन पत्र भरा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से ऐसा करने की अनुमति मिली है. उन्होंने यह भी विश्वास प्रकट किया कि उन्हें बाद में पार्टी की ओर से इसके लिए अधिकृत कर दिया जाएगा. सीटों के समझौते के बाद कांग्रेस ने कुटियाना सीट से नाथ ओदेदरा को टिकट दी क्योंकि यह सीट उसके खाते में गयी है. ऐसी अटकलें हैं कि जडेजा अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में या किसी अन्य दल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. सोमवार, एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: मधुसूदन मिस्त्री को कांग्रेस विधायक ने दिखाया आईना, इमरान खेड़ावाला ने की पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget