एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात में सिर्फ एक वोटर के लिए बनाया जाएगा पोलिंग बूथ, कौन है वो शख्स?

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. प्रदेश की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे, गुजरात में 4.61 लाख युवा मतदाता इस बार वोट डालेंगे.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एलान करते हुए कहा कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे, प्रदेश में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. दिलचस्प बात ये है कि गुजरात के गिर के जंगल में एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा.

कौन है वो शख्स?

दरअसल, ऊना सीट के जामवाला के गिर के मध्य वन में 25 किमी के भीतर मतदान केंद्र बनाया जाएगा. मतदान केंद्र में एक ही मतदाता है, जिसके लिए चुनाव आयोग पूरे बूथ की देखरेख करता है. सबसे पहले यह बूथ 2007 में शुरू हुआ था जहां भरतदास बापू वोट डालने जाते थे. लेकिन 2019 में भरतदास बापू के निधन के बाद उनके गुरु भाई हरिदास बापू उनकी जगह यहां के निवासी हो गए और बूथ हमेशा की तरह एक और वोट के लिए बना रहा. हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि यह वोट किसी से छुपा नहीं है, जैसे ही बॉक्स खोला जाता है कि यह वोट किसने दिया है इसका राज खुल जाता है.  बूथ पर एक मतदाता होने से 100 फीसदी मतदान होता है.

गुजरात चुनाव के लिए बनाए गए 51782 मतदान केंद्र

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी. इस बार गुजरात में 4.9 करोड़ लोग मतदान करेंगे, जिसमें 4.61 लाख युवा मतदाता हैं. इस चुनाव में 3.24 लाख नए वोटर भी मतदान करेंगे और हर बूथ पर औसतन 948 वोटर है. गुजरात में करीब 82 हजार सर्विस वोटर हैं और 9.87 लाख मतदाता 80 साल से उपर के हैं.

गुजरात चुनाव के लिए 51782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं के लिए खास 1274 वोटिंग स्टेशन बने हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले. 

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget