एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में वोट डालने के वोट बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने की ये अपील, जानिए क्या कहा

Gujarat Election: गुजरात में अमित शाह और पीएम मोदी ने अपने मत का प्रयोग कर लिया है. गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक वोटिंग का आखिरी समय है.

Gujarat Election 2022 Voting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर राज्य के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूती प्रदान करें. संसद में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह अपनी पत्नी सोनलबेन शाह, बेटे जय शाह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारनपुरा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे. मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा में शाह ने लोगों से अपने मत के जरिए गुजरात के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूत करने की अपील की.

क्या बोले अमित शाह?
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपने मतदाधिकार का उपयोग करें और पिछले ढाई दशक के विकास की यात्रा को आगे ले जाएं क्योंकि गुजरात का विकास सिर्फ हमारे राज्य तक ही सीमित नहीं है. गुजरात का विकास भारत के विकास का माध्यम है.’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं.

क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को अहमदाबाद में अपना वोट डाला. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद शहर के रानीप इलाके में निशान हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे वोट डालने पहुंचे. प्रधानमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया.

पीएम मोदी की अपील
मतदान केंद्र से निकलने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए आई भीड़ को उनकी वह उंगली दिखाई, जिस पर स्याही लगी थी. इसके बाद वह मतदान केंद्र के पास स्थित अपने बड़े भाई सोमा मोदी के घर के लिए रवाना हुए. इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने का आह्ववान किया था. प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं.’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में AAP सीएम उम्मीदवार इशुदान गढ़वी ने डाला वोट, इतनी सीटों पर जीत का किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget