एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: मोरबी में 22 सालों तक रहा BJP का वर्चस्व, उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत, इस समुदाय का है खास दबदबा

Morbi Seat: गुजरात के मोरबी में पुल हादसे के बाद क्या बीजेपी को इसका नुकसान होगा? इसको लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया था. बता दें, 2017 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.

Morbi Assembly Seat: मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर अब इसपर राजनीति शुरू हो गई है. एक तरफ जहां कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध कर गंभीर आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी पलटवार करती नजर आ रही है. मोरबी में हुए पुल हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. मोरबी में घायल हुए सभी लोगों का इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद गुजरात चुनाव से पहले इस सीट को लेकर 

मोरबी विधानसभा सीट पर किसका दबदबा?
गुजरात में हुए 2017 विधानसभा चुनाव में मोरबी की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी.  2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी बृजेश मेरजा ने बीजेपी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी और जीत अपने नाम दर्ज की थी. कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेश मेरजा ने बीजेपी के उम्मीदवार को 3400 से अधिक वोटों से हराया था.

बता दें, इस सीट से बीजेपी ने कांति अमृतिया को टिकट दिया था. बाद में जब चुनावी माहोल बदला तो कांग्रेस के बृजेश मेरजा बीजेपी में चले गए. बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने 2022 में उपचुनाव लड़ा और फिर से अपने जीत का परचम लहराया. बता दें, साल 1995 से लेकर 2012 तक इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा था. और इस सीट से हमेशा बीजेपी के उम्मीदवार जीतते थे. लेकिन 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी.

कांग्रेस नेताओं ने किया ये बड़ा दावा
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार टंकारा विधायक और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथारा के बड़ा दावा किया है. इनका कहना है, "यह घटना बीजेपी पर केवल मोरबी ही नहीं, बल्कि पूरे गुजरात पर असर डालेगी. लोगों ने प्रशासन की असफलता को देखा है. मोदी साहेब रक्षा उपकरण बनाने की बात कर रहे हैं और हम एक पुल भी संभालकर नहीं रख पाए. लोगों को एहसास हो गया है कि ये लोग (बीजेपी) केवल खोखले दावे कर रहे हैं." उन्होंने आगे दावा किया कि, "बृजेश मेरजा को अगर टिकट मिलता तो वह वैसे भी हार जाते. अब वह निश्चित रूप से हारेंगे."

कैसा रहा था 2017 का चुनाव?
गुजरात के मोरबी विधानसभा सीट से पाटीदार समुदाय का खास रिश्ता रहा है. जब गुजरात में साल 2017 में विधानसभा का चुनाव हो रहा था तो उस वक्त पाटीदार आंदोलन चल रहा था. ऐसे में बड़ी पाटीदार आबादी वाली मोरबी सीट पर भी इसका खास प्रभाव रहा था. बीजेपी में शामिल होने के बाद बृजेश मेरजा को साल 2021 में बड़ा फायदा हुआ. पार्टी ने उन्हें मंत्री बना दिया. इस बीच मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर भी बृजेश मेरजा विपक्षियों के निशाने पर हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Stray Dogs: गुजरात में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, रोजाना काटने के इतने मामले आ रहे सामने, डॉक्टर्स की ये है सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget