एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की 5वीं सूची, देखें- किसे, कहां से मिला टिकट?

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है. आपको बता दें कि आप अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पांचवी सूची को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. इसमें गुजरात आप की तरफ से कहा गया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आम आदमी पार्टी की पांचवीं सूची में जगह पाने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं! अब बदलाव की जरूरत है!

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक 53 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. गुजरात आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने 12 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी इसलिए जल्द से जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्लान है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए. गोपाल इटालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा बाद में किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा दावा, जानिए-क्या कहा

राजेश पंडोरिया को भुज से बनाया गया उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की पांचवीं सूची के अनुसार राजेश पंडोरिया को भुज, जयंतभाई परनामी को ईडर, अशोक गजेरा को निकोल, जसवंत ठाकोर को साबरमती, संजय भटासना को टंकारा, वलजीभाई मकवाणा को कोडिनार, रावजीभाई वाघेला को महुधा, उदय सिंह चौहान को बालासिनोर, बनाभाई डामोर को मोरवा हडफ, अनिल गरासिया को जालोद, चैतर वसावा को डेडीपाड़ा और बिपिन चौधरी को व्यारा से प्रत्याशी बनाया गया है.

आप ने चौथी सूची में भी 12 प्रत्याशियों के नाम का किया था ऐलान 

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 6 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी. उस लिस्ट में भी 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था. वहं आम आदमी पार्टी की ओर से तीसरी में 10, दूसरी में 9 और पहली लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget