एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या दिल्ली विकास मॉडल के दम पर गुजरात में BJP का किला भेद पाएंगे केजरीवाल? कल होगा फैसला

Gujarat Assembly Election 2022: 14 उत्तरी जिलों की 93 सीटों पर होने वाला यह मतदान किसी भी पार्टी के लिए चुनौती भरा होगा. पिछले दो विधानसभा चुनावों में यहां कांग्रेस ने BJP से बेहतर प्रदर्शन किया है.

Gujarat Election 2022: गुजरात में कल यानी 5 दिसंबर को विधानसभा की 93 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है. पहले चरण में विधानसभा की 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान हुआ था. कल के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी और 8 दिसंबर को उनकी किस्मत का फैसला होगा. गुजरात (Gujarat) में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. आम आदमी पार्टी ने इस बार गुजरात चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है. पहले जो लड़ाई कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) की बीच होती थी, अब उस लड़ाई को मुख्य रूप से बीजेपी और आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) के बीच माना जा रहा है.

क्या गुजरात की जनता को रिझा पाएगा केजरीवाल का दिल्ली विकास मॉडल

इस बात में कोई दोराय नहीं की आम आदमी पार्टी ने इस बार गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ताकत झौंकी है लेकिन उसके बावजूद आप के लिए बीजेपी के 27 साल पुराने अभेद किले को भेज पाना आसान नहीं होगा. हालांकि आम आदमी पार्टी इस बार गुजरात में अपनी जीत के पूरे दावे कर रही है. गुजरात में प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता के दिल्ली मॉडल पर वोट मांगे. एक तरफ आप ने जहां अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात की तो वहीं बीजेपी ने गुजरात में उसकी सरकार में पिछले 27 सालों में हुए विकास का खाका रखा. बीजेपी का कहना है कि उनकी डबल इंजन की सरकार ही गुजरात का विकास कर सकती है.

दूसरे चरण की 93 सीटों का चुनावी गणित

बात अगर दूसरे चरण के मतदान की करें  तो 14 उत्तरी जिलों की 93 सीटों पर होने वाला यह मतदान किसी भी पार्टी के लिए चुनौती भरा होगा. पिछले दो विधानसभा चुनावों में यहां कांग्रेस ने बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस इस क्षेत्र में अपनी बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. इस क्षेत्र की लगभग 32 सीटें कांग्रेस की मानी जाती हैं. वहीं बीजेपी की बात करें तो यहां के कुछ इलाकों में बीजेपी को बगावत का सामना करना पड़ रहा है.

AAP को तीसरे विकल्प के तौर पर देख रही गुजरात की जनता

तीनों पार्टियों के दावे से इतर गुजरात की जनता की बात करें तो गुजरात में एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो आम आदमी पार्टी को बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देख रहा है. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त लोग इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने की बात कर रहे हैं. लेकिन यह केवल एक वर्ग विशेष की बात है. असल में गुजरात की जनता किसे अपने सिरमाथे बिठाती है यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: किसका साथ देंगे मुस्लिम वोटर? जमालपुर खड़िया सीट पर कांग्रेस को टक्कर दे रही ओवैसी की पार्टी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget