एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में 139 महिला उम्मीदवार दिखाएंगी दमखम, जानें- टिकट देने में किस पार्टी ने की है कंजूसी

Gujarat Election: बीजेपी ने 2017 में 12 के मुकाबले 18 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने 14 महिलाओं को मैदान में उतारा था. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 10 था.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में लगभग 50 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या के बावजूद, अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है क्योंकि गुजरात चुनाव में कुल 1621 उम्मीदवारों में 182 सीटों पर सिर्फ 139 महिला उम्मीदवारों को ही टिकट मिला है. सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस ने चंद महिलाओं को टिकट देने की अपनी परंपरा को जारी रखा है, लेकिन फिर भी इस बार उनके द्वारा मैदान में उतारे गए ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 2017 के चुनाव की तुलना में अधिक है.

2017 में महिला उम्मीदवारों की संख्या?
बीजेपी ने 2017 में 12 के मुकाबले 18 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने 14 महिलाओं को मैदान में उतारा था. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 10 था. दोनों दलों ने इस बार दलित और आदिवासी समुदायों की महिला उम्मीदवारों को भी अधिक संख्या में समायोजित किया है. वडोदरा में सयाजीगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमी रावत ने कहा कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व तब बढ़ेगा जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक संसद में पारित हो जाएगा, जबकि बीजेपी की राज्य महिला शाखा की प्रमुख दीपिकाबेन सर्वदा ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही महत्वपूर्ण पद देकर ऐसा कर रही है.

चुनावी मैदान में 139 महिला उम्मीदवार
चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अगले महीने होने वाले गुजरात चुनाव में कुल 1,621 उम्मीदवार हैं. उनमें से 139 महिला उम्मीदवार हैं. इसमें 56 महिलाएं ऐसी हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. 2017 में, कुल 1,828 उम्मीदवारों में से 126 महिला उम्मीदवार थीं. उस वर्ष, गुजरात ने 13 महिला उम्मीदवारों को विधानसभा में भेजा. इनमें बीजेपी के नौ और कांग्रेस के चार विधायक शामिल हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि 104 महिला प्रतियोगियों की जमानत राशि जब्त कर ली गई थी.

आम आदमी पार्टी (आप) ने, सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे.  जिनमें से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया. गुजरात में आम आदमी पार्टी ने केवल छह महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है और उनमें से तीन अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रही हैं. 

13 सीटों पर चुनाव लड़ रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दो महिलाओं को टिकट दिया है, जिनमें एक मुस्लिम और दूसरी दलित समुदाय से है. इसने वेजलपुर से ज़ैनबबी शेख और दानिलिमदा से कौशिकाबेन परमार को मैदान में उतारा है. दोनों सीटें अहमदाबाद शहर में हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी चुनावों के लिए 13 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. वह 101 सीटों पर लड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

Watch: गुजरात चुनाव में केजरीवाल ने लिखकर इटालिया, इशुदान गढ़वी और अल्पेश को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget