एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात AMC ने पांच कर्मचारियों को निकाला, जानिए क्या थे इन पर आरोप

Gujarat News: अहमदाबाद नगर निगम ने पांच सफाई कर्मचारियों को अनुचित भाषा का प्रयोग करने और बुरा बर्ताव करने के आरोप में निकाल दिया है.

Gujarat News: अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बुधवार को ठोस कचरा प्रबंधन विभाग में पांच सफाई कर्मचारियों को अनुशासनहीनता और नागरिक निकाय के काम में दिक्कतें पैदा करने के लिए निकाल दिया. एएमसी द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभागीय जांच में पांच कर्मचारियों जिनके नाम हितेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम मकवाना, गिरीशभाई छनाभाई सोलंकी, मुकेशभाई सोमाभाई मकवाना, जगदीश भाई भीमजीभाई वलोदरा और महेंद्रभाई बलदेवभाई डोडिया हैं, उनके उनके खिलाफ आरोप साबित होने के बाद यह फैसला लिया गया है.

किन आरोपों के चलते निकाला गया?

ये कर्मचारी ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के सरखेज वार्ड, जोधौर वार्ड और मक्तमपुरा वार्ड में सहायक के रूप में कार्यरत थे. एएमसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन सभी पर कथित तौर पर सफाई कामदार के तबादले के खिलाफ एएमसी वार्ड और जोनल अधिकारियों के साथ फोन पर 'अनुचित भाषा का इस्तेमाल' करने और सफाई कामदार के स्थानांतरण की मांग करने वाले एएमसी अधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप है.

हाल ही में अहमदाबाद नगर निगम ने मंगलवार को नगर निकाय के वार्षिक बजट के मसौदे को संशोधित कर 8,807 करोड़ रुपये कर दिया. नगर आयुक्त लोचन सेहरा ने 2 फरवरी को पेश वर्ष 2022-23 के लिए 8111 करोड़ रुपये के अपने मसौदा बजट में पिछले साल के बजट से 636 करोड़ रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा था.

जाने क्या है एएमसी ?

आपको बता दें कि अहमदाबाद नगर निगम को बॉम्बे प्रांतीय निगम अधिनियम (1949) के तहत जुलाई 1950 में बनाया गया था. अहमदाबाद नगर निगम अहमदाबाद शहर के नागरिक बुनियादी ढांचे और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है. बिजलबेन पटेल मौजूदा समय में अहमदाबाद नगर निगम के मेयर हैं.

यह भी पढ़ें:-

पहले चरण के मतदान से पहले CM योगी का दांव, वीडियो जारी कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- बड़े फैसले का वक्त है

UP Election: पहले चरण का चुनाव अहम क्यों? कौन बनेगा पश्चिमी यूपी का सिकंदर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget