एक्सप्लोरर

गुजरात में सियासी घमासान! गढ़वी की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल- 'हार के डर से बौखलाई बीजेपी'

Gujarat News: आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तार किए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला किया और कहा कि बीजेपी हार के डर से तानाशाही कर रही है.

Gujarat News: आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. ईशुदान गढ़वी पार्टी कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे.

बीजेपी सरकार की इस तानाशाही पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में "आम आदमी पार्टी" के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 एफआईआर हो चुकी हैं और 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है.

बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलाई हुई है और अब तानाशाही पर उतर आई है. इसी डर का नतीजा है कि गुरुवार को पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया. अब गुजरात का एक-एक शख्स बीजेपी से बदला लेगा. बीजेपी का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी.

कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर घेरा

उधर, पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीने में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 145 एफआईआर और करीब 160 नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें जेल में डाला गया, यातनाएं दी गईं और अपने पक्ष में झुकाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चट्टान की तरह खड़े रहे.

संजय सिंह ने कहा, "मंगलवार को “आप” कार्यकर्ता दीपक कुमार को कुछ गुंडों ने पीटा. जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने गया, तो पुलिस ने उसी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर धारा 307 लगा दी. इसके बाद जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी अपने कार्यकर्ता की पैरवी करने थाने गए, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.

इसुदान गढ़वी का एक लंबा इतिहास रहा है, उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर गुजरात की जनता को जगाने का काम किया है और एक नेता व शानदार वक्ता के तौर पर मजबूती से जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं. संजय सिंह ने सवाल किया कि यह दादागिरी और बीजेपी की घबराहट नहीं है तो और क्या है?"

बीजेपी पर डर और दबाव की राजनीति का आरोप

संजय सिंह ने कहा, "नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह इस बात का साफ संकेत है कि वे डरे हुए हैं. अरविंद केजरीवाल की रैलियों में उमड़ रही जनता को देखकर उन्हें दिख रहा है कि वर्षों से चला आ रहा उनका राज और सिंहासन हिलने वाला है.

उन्होंने प्रधानमंत्री को गुजरात का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 1975 से पहले मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मेस की फीस बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन के कारण गुजरात की तत्कालीन सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था और सत्ता से हटना पड़ा था."

संजय सिंह ने आगे कहा, "इसुदान गढ़वी की पूरे गुजरात में पकड़ है और उन पर ऐसी कार्रवाई करके सरकार उन्हें दबा नहीं पाएगी. आम आदमी पार्टी के लोग जेल जाते हैं, लाठियां खाते हैं, मुकदमे झेलते हैं और बाहर आकर फिर लड़ते हैं. इसुदान गढ़वी भी बहादुर नेता हैं और वह भी बाहर आकर फिर से लड़ेंगे. “आप” नेताओं को झुकाया नहीं जा सकता."

संजय सिंह ने आगे कहा, "सत्ता जितना अहंकार दिखाती है, जितना जुल्म करती है, जितने मुकदमे लिखाती है और जेल में डालती है, वह लगातार उसके पतन का कारण बनता जाता है. गुजरात में बीजेपी का पतन आम आदमी पार्टी ही करेगी और इनका सफाया करेगी. इसुदान गढ़वी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पूरी पार्टी खड़ी है.

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान वहां गए थे और वहां काफी बड़ी-बड़ी रैलियां हुई थीं. हो सकता है कि यह उसकी घबराहट के कारण हो या फिर वहां अभी पंचायत और नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं, उसकी घबराहट हो. जो भी हो, फिलहाल बीजेपी में घबराहट तो है."

संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की तरफ से गुजरात सरकार से मांग करते हुए कहा, "इसुदान गढ़वी पर जो गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है और “आप” कार्यकर्ता पर जो झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए. वरना आम आदमी पार्टी इसे लेकर आगे की रणनीति बनाएगी और अपने राष्ट्रीय संयोजक के साथ मिलकर इस पर एक व्यापक योजना बनाकर लड़ाई लड़ेगी."

नेताओं का समर्थन और तीखी प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश को बर्बाद कर चुकी बीजेपी केवल एक ही काम करती है, जो भी आवाज़ उठाए उसको जेल में डाल दो. ‘‘आप’’ के गुजरात के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी भी उनकी हताशा का प्रमाण है. सत्ता में बैठे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि जनता सब देख रही है और समय आने पर वही जनता इसका कड़ा जवाब भी देती है.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गुजरात में हमारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुजरात पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है. अभी-अभी यह खबर आ रही है कि गुजरात की बीजेपी पुलिस ने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को भी अरेस्ट कर लिया है. मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी को आखिर इतना डर क्यों है भाई?

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात की बीजेपी सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी के जांबाज, निडर कार्यकर्ताओं व नेताओं से इतनी डर गई है कि आए दिन कहीं न कहीं हमारे लोगों को गिरफ्तार कर रही है. उन्होंने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी खंभालिया थाने में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया, जो कि सरासर तानाशाही है.

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी से बुरी तरह परेशान हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनावों में उन्हें सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना चुकी है. इसी बौखलाहट के चलते बीजेपी की पुलिस आम आदमी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, जो सरकार का डटकर विरोध कर रहे हैं.  सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं है. इतिहास इस बात का गवाह है कि जो सरकार जितना अधिक अत्याचार करती है, आने वाले समय में जनता उसे उतना ही करारा सबक सिखाती है.

दुर्गेश पाठक ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की गुंडागर्दी चरम पर है. पिछले कई महीनों से बीजेपी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तोड़ने और उन्हें डराने का पूरा प्रयास कर रही है. पिछले कई दिनों से पुलिस “आप” कार्यकर्ताओं को थाने बुलाती है, उन्हें प्रताड़ित करती है और धमकाती है.

कार्यकर्ताओं पर 307 जैसे संगीन मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल में डाला जा रहा है. आज जब ईसुदान गढ़वी यह पूछने के लिए एसएचओ से मिलने गए कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो वहीं पर गुजरात सरकार में गृह मंत्री हर्ष सांघवी का निर्देश आ गया कि इन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लो. इसके बाद ईसुदान गढ़वी को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया.

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी और तानाशाही बिल्कुल चरम पर है. वे गुजरात से जाने वाले हैं क्योंकि वहां की जनता अब जागृत हो चुकी है. बीजेपी परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, इसलिए वह हर तरफ से सिर्फ अपनी तानाशाही चला रही है.

लगातार निशाने पर ‘आप’ के नेता

बीजेपी शासित गुजरात की पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओ को लगातार निशाना बना रही है. आदिवासी समाज के बड़े नेता और विधायक चैतर वसावा को पूरे परिवार के साथ जेल भेजा गया और उन्हें तीन महीने वडोदरा जेल में रखा गया, लेकिन बाहर आकर वह फिर से लड़ रहे हैं. इसी तरह, किसान नेता प्रवीण राम को फसलों के दाम की लड़ाई लड़ने पर और डॉ. कायनात अंसारी को शराबबंदी का मुद्दा उठाने पर पकड़कर जेल भेजा गया.

पिछले कुछ महीने अंदर दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिसमें नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीत राज, पवन, जगदीश, पुनीत सिंह, ईश कुमार अरोड़ा, कमलेश कोटेचा, अतुल बेगड़, कुणाल शाह, नितेश चौधरी, कुणालभाई, रितेश पटेल, विजय पटेल, नितिनभाई, सूरज, हर्ष, विजय सिंह चावड़ा, श्याम सुंदर, पवन, सीताराम भोए, कृष्ण कुमार यादव, विस्मय त्यागी, हरेशभाई सावलिया, सुनील छटासिया, रविंद्र कुमार और अतुल ओझा को भी पकड़कर जेल में डाला गया. ये तो चंद नाम हैं. गुजरात की बीजेपी सरकार ने “आप” के बहुत सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल में डाला है और उनका उत्पीड़न किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget