एक्सप्लोरर

'विसावदर ने दिया संदेश, 2027 में बदलाव के लिए तैयार गुजरात', गोपाल राय ने BJP पर साधा निशाना

Gopal Rai News: AAP गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कमर कस रही है. गोपाल राय ने बीजेपी के 'भय और भ्रष्टाचार" के शासन को खत्म करने के लिए 'गुजरात जोड़ो सदस्यता' अभियान शुरू करने की घोषणा की है.

Gopal Rai on Gujarat Assembly Election 2027: गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है. गुजरात के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने बीजेपी को सत्ता की कुर्सी से हटाने की कोशिश में नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके लिए 2 जुलाई को पूरे प्रदेश में 'गुजरात जोड़ो सदस्यता' अभियान चलाया जाने वाला है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोपाल राय ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पूरे गुजरात में लंबे समय से बीजेपी भय और भ्रष्टाचार का शासन कर रही है. इससे लोगों में बेचैनी है, लेकिन डर के मारे लोगों को लगता है कि बदलाव कैसे होगा?"

विसावदर में AAP की जीत पर गोपाल राय की प्रतिक्रिया
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि विसावदर के उपचुनाव में जनता ने बीजेपी को बड़ा संदेश दिया है. उपचुनाव तो एक विधानसभा में हुआ था, लेकिन विसावदर में हर समाज के लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी के उम्मीदवार को ही नहीं, बल्कि पूरी सरकार और बीजेपी संगठन को संदेश दिया कि चाहें तो बदलाव हो सकता है. 

'भय-भ्रष्टाचार का शासन बदल सकती है जनता'- गोपाल राय
गोपाल राय ने आगे कहा, "विसावदर के 294 बूथों से जनता ने यह संदेश केवल बीजेपी उम्मीदवार को नहीं, बल्कि पूरी सरकार को, मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्री, सारे विधायक-सांसद और पदाधिकारियों को दिया कि पैसा या दारू बांटने का फायदा नहीं है. अगर जनता एकजुट हो जाए तो भय और भ्रष्टाचार का शासन बदला जा सकता है."

मंगलवार, 2 जुलाई से शुरू हो रहे अभियान के बारे में जानकारी देते हुए गोपाल राय ने बताया, "इस संदेश को आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात में ले जाने की तैयारी कर रही है. 2 जुलाई को प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी अहमदाबाद आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल सभी को संबोधित करेंगे."

आप गुजरात प्रभारी ने बताया, "बैठक में हम 'गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान' लॉन्च करने जा रहे हैं. इस अभियान को लेकर के पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे और पूरी जनता को जोड़ कर 2027 में बदलाव की तैयारी करेंगे."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget