एक्सप्लोरर

Gujarat: क्या राहुल गांधी गुजरात से शुरू करेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण? कांग्रेस नेता ने कही यह बात

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल सितंबर में शुरू की थी. अब इसके दूसरे चरण को लेकर कांग्रेस के नेताओं में खासा उत्साह है. गुजरात कांग्रेस ने उनसे खास मांग भी की है.

Gujarat News: गुजरात कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे चरण को पश्चिमी राज्य गुजरात से शुरू करने का न्योता दिया है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और सरदार पटेल (Sardar Patel) की धरती है. गुजरात कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी. गुजरात कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि मार्च के पहले चरण में दक्षिण में कन्याकुमारी और उत्तर में कश्मीर के बीच कई राज्यों को शामिल किया गया था, अब ऐसी उम्मीद है कि दूसरे चरण में पूरब और पश्चिम के राज्यों को कवर किया जाएगा. 

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने अहमदाबाद में पत्रकारों से कहा कि हमने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से करने का निमंत्रण दिया है, जो महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती है. दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए. भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है. 

कश्मीर में समाप्त हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
चावड़ा ने कहा कि यह यात्रा बीते साल सितंबर में शुरू हुई थी और इसमें 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया. 130 के बाद यह कश्मीर में समाप्त हुई. यह यात्रा बेहद सफल रही. इसने भारतीय जनता पार्टी को डरा दिया. चावड़ा ने साथ ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने की सराहना की और बीजेपी पर राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया.  

संसद में सुनेंगे राहुल गांधी की दहाड़- अमित चावड़ा
अमित चावड़ा ने कहा, ''हम एक बार फिर संसद में राहुल गांधी की दहाड़ सुन पाएंगे.'' बता दें कि मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को 24 मार्च को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को सजा पर रोक लगा दी, जिससे गांधी की एलएस सांसद के रूप में बहाली का रास्ता साफ हो गया था.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन! इसुदान गढ़वी ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget