एक्सप्लोरर

गुजरात में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- स्विस बैंकों से अवैध धन वापस लाएंगे, करप्शन खत्म कर बचाएंगे पैसे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का प्रचार करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर और जूनागढ़ में दो रैलियों को संबोधित किया.

Arvind Kejriwal In Gujarat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने अपना पैसा 'स्विस बैंक' में रखा है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आने पर वापस लाएगी. उन्होंने पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक, राज्य के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण का भी वादा किया. इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सभी के लिए “मुफ्त और असीमित” स्वास्थ्य सेवाओं का भी आश्वासन दिया.

उल्लेखनीय है कि दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, केजरीवाल ने दावा किया कि BJP सरकार की एक खुफिया जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत कर राज्य में सरकार बनाने वाली है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर और जूनागढ़ में दो रैलियों को संबोधित किया. केजरीवाल ने गुजरात के सभी निवासियों को उनकी वित्तीय स्थिति के इतर दवाएं, चिकित्सकीय जांच और सर्जरी सहित मुफ्त और असीमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का वादा किया.

Gujarat Election: 'हर गांव में होगा स्कूल, कच्छ में पहुंचेगा नर्मदा का पानी', AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का चुनावी वादा

हमारी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म कर पैसे बचाएगी- केजरीवाल
केजरीवाल ने जूनागढ़ में कहा, “हम पूरे गुजरात में 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे. अमीर हों या गरीब, गुजरात के लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा. सब कुछ मुफ्त होगा, चाहे वह दवा हो, जांच हो या ऑपरेशन, भले ही इसकी लागत 20 लाख रुपये हो.” उन्होंने कहा कि यदि 'आप' सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के निजी विद्यालयों का भी 'ऑडिट' किया जाएगा. इन विद्यालयों द्वारा एकत्र किया गया अतिरिक्त पैसा लोगों को लौटाया जाएगा. गुजरात में सत्तारूढ़ BJP सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने स्विस बैंक में अपना अवैध पैसा रखा है.

आप नेता ने कहा, “जब जनता कुछ मांगती है, तो वह (BJP सरकार और नेता) कहते हैं कि पैसा नहीं है. वे विभिन्न करों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा करते हैं तो पैसा कहां चला जाता है? यह स्विस बैंक में जाता है. उनमें से प्रत्येक के पास 10 से अधिक बंगले हैं. इन नेताओं ने बहुत अधिक संपत्तियां खड़ी कीं हैं.” केजरीवाल ने कहा, “अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह किसी भी मंत्री या विधायक को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होने देगी. हम स्विस बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाएंगे.” उन्होंने कहा, हमारी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म कर पैसे बचाएगी और बिजली मुक्त करेगी.

Delhi Air Pollution: पराली जलाने के साथ दिल्ली में बिगड़ी हवा की हालत, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget