एक्सप्लोरर

'प्लीज मुझे जाने दो...', जो एयर इंडिया विमान हुआ क्रैश, उसी में बैठने के लिए लड़ गई थीं भूमि चौहान, देरी ने बचाई जान

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में भरूच की भूमि चौहान 10 मिनट देरी से पहुंचीं, जिसके कारण उन्हें चेक-इन नहीं करने दिया गया. कुछ समय बाद वह फ्लाइट क्रैश हो गई.

Ahmedabad Plane Crash: कभी-कभी देर से आना अच्छा होता है. हर जगह समय पर पहुंचने की आदत भले ही तारीफ के काबिल हो, लेकिन कभी-कभी देर से पहुंचना जान बचा लेता है. कुछ ऐसा ही हुआ अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट बोर्ड न कर पाने वालीं भरूच की भूमि चौहान के साथ. 

भूमि चौहान अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए 10 मिनट लेट हो गईं और उन्हें एयर इंडिया ने चेकइन नहीं करने दिया. इसके लिए वो सीआईएसएफ जवानों से लड़ीं, बहुत बहस भी की, लेकिन एयरपोर्ट सिक्योर्टी नहीं मानी तो नहीं मानी. इस बात से भूमि काफी दुखी हुई होंगी. उन्हें लगा होगा कि लंदन का इतना महंगा टिकट बर्बाद हो गया, लंदन की ट्रिप नहीं हो सकी या फिर कोई काम अटक गया. हालांकि, जब उन्होंने उसी विमान के क्रैश की खबर सुनी तो वह सन्न रह गईं.

एयर इंडिया ने बंद कर दिया था चेकइन
भूमि चौहान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "मैं कल वापस लंदन जा रही थी. मेरी फ्लाइट का टाइम दोपहर का 1:10 का था, लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए 12:20 हो गए थे. इसके 10 मिनट पहले यानी 12 बजकर 10 मिनट पर एयर इंडिया ने चेकइन बंद कर दिया था."

भरूच की भूमि ने बताया, "चेकइन के गेट पर पहुंचने के बाद मैंने कई बार रिक्वेस्ट किया कि मुझे अंदर जाने दें, केवल 10 मिनट ही तो लेट हुआ है. जो भी इमीग्रेशन और अन्य फॉर्मेलिटी होंगी, मैं फटाफट सब क्लियर कर दूंगी, लेकिन सुरक्षाकर्मी और एयर इंडिया के स्टाफ नहीं माने. उन्होंने मुझे वापस भेज दिया."

घर आने के लिए निकल गई थीं भूमि चौहान
एयर इंडिया के स्टाफ ने भूमि से कहा कि आपके 10 मिनट लेट होने की वजह से फ्लाइट को और 15 मिनट लेट करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें वापस घर आना पड़ गया. 

अहमदाबाद के ट्रैफिक ने बचाई जान
अहमदाबाद के ट्रैफिक को देरी की वजह बताते हुए भूमि चौहान ने कहा कि वह सिटी एरिया में जाम में फंस गई थीं. जब प्लेन क्रैश हुआ तो वह एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुकी थीं. गाड़ी में ही उन्हें यह खबर मिली की लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई है. उस समय भूमि चौहान सन्न रह गईं और भगवान का शुक्रिया करने लगीं. हालांकि, वह उन सभी के लिए दुखी भी हैं जिनकी इस हादसे में जान चली गई है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget